
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
घुमंतु एवं वंचित बच्चों हेतु, सेवा प्रकल्प का आयोजन . . .
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति के अंतर्गत घुमंतु एवं वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीणा मोदी ने बताया कि पंचवटी स्थित स्नेहसंपर्ण स्कूल प एवं भविष्य स्कूल (कचरा बीनने वाले बच्चों हेतु) कच्ची बस्ती स्थित में प्रतिमाह एक दिन नियमित भोजन सेवा का प्रकल्प संचालित किया जाता है, जिसके माध्यम से बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। सचिव विनीता तोषनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन द्वारा संचालित घुमंतु बच्चों के स्कूल में स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति संयोजिका आभा जाजू द्वारा स्वयं का तुला दान कर 120 किलो आमों का वितरण बच्चों एवं दोनों स्कूलों में किया गया। साथ ही एमजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों हेतु लगभग 100 किलो दूध का मिल्क रोज वितरित किया गया तथा अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख अनु मोदी ,गायत्री मूंदड़ा , रेखा धूत, प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, सुनीता जागेटिया, चंदा जागेटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रकल्प बच्चों में सेवा, संस्कार एवं अपनापन की भावना को सशक्त करने हेतु निरंतर जारी रहेगा।
भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल-2026 का भव्य शुभारम्भ 12 जून,शुक्रवार को रात्रि 8 बजे मोदी ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ ही समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और खेल प्रेमियों तथा दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एमपीएल के मुख्य प्रभारी कैलाश ईणानी, अर्चित मूंदड़ा, अभिजित सारडा व प्रमोद डाड ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले इस इस शानदार क्रिकेट महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न आयु वर्गों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिससे युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह के पश्चात टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भोपालगंज प्रथम एवं शास्त्री नगर के मध्य खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान चौके-छक्कों और रोमांचक क्षणों ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया। महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी व नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रंशात मेवाडा, महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, पूर्व सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया, उधोगपति श्रीगोपाल राठी, लादू लाल बांगड़,अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, महासभा के सदस्य एसएन मोदानी, युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राघव कोठारी,जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, वरुण लढ़ा, सत्येन्द्र बिरला, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, केसर कुंज के कमल सोनी, रामेश्वरम भवन के कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल, प्रदीप पलोड, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी, जिला महिला संगठन की अध्यक्ष भारती बाहेती, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी सहित कई गणमान्यजन, पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया। सह संयोजक केजी राठी तथा मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा व मुकेश चेचाणी ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की एकता, भाईचारे, उत्साह और खेल भावना का उत्सव है। आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होगे जिनमे लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलो के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अंत मे संयोजक राठी ने आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कप्तानों, समाजजनों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोशाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज 18 जून को भीलवाड़ा आएंगे। ए बी माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वावधान में स्वामी गोविंद देव गिरी जी के दो दिवसीय प्रवचन 18 जून को रात्रि 7 से 9 तक व 19 जून को रात्रि 8 से 10 बजे तक तेरापंथ भवन, तेरापंथ नगर चितौड़गढ़ रोड आर ओ के पास होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि जगदीश प्रसाद, नवनीत कुमार, शेलोक सोमानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई भाषाओं को जानने वाले पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी भीलवाड़ा में पहली बार, जीवन प्रबंधन, सुखी जीवन, सफल जीवन जीने की कला पर प्रवचन देंगे। स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के उपाध्यक्ष भी हैं। देशभर में इनके मार्गदर्शन में 50 कार्यरत प्रमुख संस्थाएं हैं। दो दिवसीय प्रवचन में गोविंदगिरि जी महाराज सार्थक जीवन आनंद में जीवन सार्थक सोच, सफल जीवन-यही असली जीवन प्रबंधन है, समय, संकल्प और संतुलन - सफल जीवन की नींव है, जो जीवन को संवारें, वही सच्चा प्रबंधक है, सफल वहीं जिनके जीवन को जाना, सार्थक वही जिसने जीवन को माना इस पर प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) जिला माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के आगामी सत्र 2026-29 के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। संगठन की बागडोर संभालने वाले पदाधिकारियों के चयन हेतु 28 जून को आनंदम्, आजादनगर में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस चुनाव में संगठन के भविष्य का निर्धारण करने वाले 10 महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयोजित इस चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री, संगठन मंत्री और तीन संयुक्त मंत्री के पदों के लिए मतदान होगा। महासभा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, नामांकन प्रक्रिया हेतु 3000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रत्याशियों की पात्रता को लेकर कड़े मानक तय किए गए हैं, जिसके तहत अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष और अन्य पदों के लिए 40 वर्ष अनिवार्य है। साथ ही, मतदान में भाग लेने के लिए माहेश्वरी पत्रिका की सदस्यता होना एक अनिवार्य शर्त है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 28 जून को प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जिसके बाद 11:30 बजे तक इनकी जांच और दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि पदों के लिए प्रत्याशियों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक रहती है, तो दोपहर 1 बजे से 3 बजे के मध्य मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता सूची में सुधार हेतु 17 जून तक का समय दिया गया है। संशोधित सूची 20 जून से बादल टेक्सटाइल मार्केट स्थित जिला कार्यालय से 100 रुपये के शुल्क पर प्राप्त की जा सकेगी। चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी के लिए जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा से 9602225454 पर संपर्क किया जा सकता है। यह चुनाव न केवल संगठन के नेतृत्व का चयन करेगा, बल्कि आगामी तीन वर्षों के लिए माहेश्वरी समाज की दिशा और दशा तय करने में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।
माण्डलगढ़ (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) तहसील माहेश्वरी सभा मांडलगढ़ द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव को भव्य रूप देने हेतु तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व मे बीस सदस्यीय प्रतिनिधी मण्डल ने माण्डलगढ़ व बरून्दनी कस्बे में बैठक आयोजित की । तहसील मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि काछोला कस्बे में आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव में माण्डलगढ़ तहसील के लगभग तीस गांवो के माहेश्वरी परिवार भाग लेंगे, 23 जून को प्रातः 9 बजे बैण्डबाजों ,डीजे,के साथ भगवान महेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी,12 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगें जिसमें महेश वंदना, अतिथियों का उद्बोधन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान,, 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का सम्मान समारोह, और स्नेहभोज का आयोजन होगा। साथ ही इससे पूर्व माण्डलगढ़ कस्बे में 21 जून स्वर्गीय श्री मती लक्ष्मी देवी सोमानी की पूण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा ।. इस अवसर पर तहसील के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल झंवर ,मानसिंह मूंदड़ा, रमेशचंद्र बसेर, मुरली मनोहर गट्यानी,राजू मालू,परमेश्वर मंत्री, जगदीश बसेर, बजरंग मंत्री, अरविंद डागा,मुरली मूंदड़ा, शान्ति लाल काबरा, राधेश्याम मालू,कृष्ण गोपाल नकलक,महावीर बसेर,छीतर लाल मंत्री ,गोपाल तुरक्या, सत्यनारायण भण्डारी, जीवन असावा,विनोद असावा, भगवान काबरा, राजकुमार भण्डारी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।
महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भोपालगंज टीम ने लहराया परचम वूमेन ऑफ द मैच रही अविका सोमानी . . .
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम तीसरे दिन टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट मैच को फाइनल तक पहुंचाया। प्रथम सेमी फाइनल मैच भोपालगंज और सुभाषनगर टीम के बीच में खेला गया जिसमें भाेपालगंज विजेता रही।दूसरा सेमी फाइनल मैच आर के आरसी टीम B और आजाद नगर के बीच में खेला गया जिसमें आरके आरसी B टीम विजेता रही।फाइनल मैच भोपालगंज और आरके आरसी टीम B के बीच खेला गया जिसमें भाेपालगंज टीम विजेता रही। मैच समाप्ति के बाद विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मैच में भाग लेने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदानी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कैलाश कोठारी, रामेश्वरम भवन के कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति लोहिया,अध्यक्ष भारती बाहेती, सचिव निशा कांकाणी प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, जिला सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, सचिव रमेश राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, कोषाध्यक्ष शुशील मारोठिया,नगर सभा के अध्यक्ष केदारमल जागेटिया सचिव सुरेश बिरला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार डाड , कोषाध्यक्ष गोपाल नाराणीवाल, महेश नवमी महोत्सव के मुख्य संयोजक अतुल राठी,नगर युवा संगठन के अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा, खेल प्रभारी रोशनलाल देवपुरा,मुकेश चेचानी, अरुण बियानी,अंकित लखोटिया,भूपालगंज क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश अजमेरा, सचिव रामनिवास लढ़ा, महेश सेवा समिति के, कृष्ण गोपाल जाखेटिया,राजेन्द्र कचोलिया, केसर ग्रुप के कैलाश सोनी, माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के प्रदीप राठी आदी उपस्थित रहे। माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब की निशा सोनी , सोनल माहेश्वरी, कल्पना सोमानी, नगर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष वीणा मोदी सचिव विनीता तोषनीवाल के सानिध्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक आदित्य फूड इवेंट, सह प्रायोजक शिवान टी वी एस और महेश सेवा समिति थी।प्रतियोगिता की शानदार कंमेंट्री भरत सोडाणी और डॉ चेतना जागेटिया द्वारा की गई। क्रिकेट प्रभारी अनु मोदी, चेतना जागेटिया,विनीता नवाल, रीना डाड, नीलम दरगड, रेनू कोगटा,अनीता सोमानी, अंजना मालू आदि का मैच के दौरान पूरा सहयोग रहा।
भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा एवं आरकेआरसी व्यास नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का महेश पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में आरकेआरसी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोडाणी, रामपाल असावा, कमलेश लाठी, रूपलाल गगरानी, अनुज समदानी, मुकेश बहेड़िया, प्रशांत समदानी, दिलीप कोगटा, नरेन्द्र डाड, पंकज समदानी, दिनेश राठी सीए अंकित लखोटिया, अरुण बियाणी ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संयोजक अतुल राठी व केदार जागेटिया ने बताया की आरकेआरसी पंचमुखी ने शास्त्रीनगर को फाइनल के कड़े मुकाबले में परास्त करके विजय हासिल की। विजेता रही आरकेआरसी पंचमुखी को 21 हजार नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई तथा उपविजेता शास्त्रीनगर टीम को 11 रुपए नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई तथा तृतीय स्थान पर रही पथिक नगर टाइटन को 7100 रुपए नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई। प्रभारी कमलेश लाठी व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की समापन समारोह में योगेश लढा, राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, प्रहलाद लढ़ा, अनिल बांगड, ओम नरानीवाल राजेन्द्र कचोलिया, सत्येन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, प्रदीप बल्दवा, राघव कोठारी, प्रदीप पलोड़, केदार गगरानी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मूंदड़ा, गोपाल नरानीवाल, मनोहर अजमेरा, अभिजीत सारडा सहित समाज के गणमान्यजन, खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। फाइनल मुकाबला रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को शुभम कोगटा को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” सम्मान से नवाजा गया। समारोह को संबोधित करते हुए योगेश लढा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। समाज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (MPL 2026) का भव्य शुभारंभ . . .
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश स्पोर्ट्स अकैडमी, महेश शिक्षा सदन,भीलवाड़ा में 9जून को माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। नगर माहेश्वरी सभा,नगर माहेश्वरी महिला संस्थान व माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जून तक आयोजित होगी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी रोशनलाल देवपुरा ने मैच शुरू होने से पहले सभी माहेश्वरी महिला क्षेत्रीय सभाओं से आए टीम कैप्टन को इस प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी दी। मैच शुभारंभ के मौके पर भव्य आतिशबाजी और ढ़ोल एवं बैंड-बाजों के साथ ट्रोफी अनावरण किया गया,इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला संगठन की सचिव निशा काकाणी व वीणा राठी उपस्थित रही। साथ ही श्रीगोपाल राठी, केदारमल जागेटिया,केदार गगराणी, सुरेश बिड़ला, प्रमोद डाड, ओमप्रकाश नाराणीवाल, राजेन्द्र कचोलिया,महेश नवमी महोत्सव के मुख्य खेल प्रभारी मुकेश चेचानी, सह प्रभारी अंकित लखोटिया,अर्चित मूंदड़ा का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। इस भव्य प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक आदित्य फूड इवेंट, सह -प्रायोजक के रूप में महेश सेवा समिति, शिवान टी वी एस, संदीप हुंडई है। इस प्रतियोगिता में 11 क्षेत्रीय सभाओं की टीमें भाग ले रही है। जिसमें आरकेआरसी व्यास नगर , सुभाष नगर, विजय सिंह पथिक नगर ,भोपालगंज ,पुराना शहर सुभाष नगर ,शास्त्री नगर ,आजाद नगर , चंद्रशेखरआजाद नगर तिलकनगर से सभी टीमें जोर शोर से प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी कर रही है। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी, सचिन विनीता तोषनीवाल माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब से निशा सोनी ,सोनल माहेश्वरी ,कल्पना सोमानी सभी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। प्रभारी के रूप में डॉ.चेतना जागेटिया,अनु मोदी, रीना डाड, नीलम दरगड, लीना माहेश्वरी, अनीता सोमानी, विनीता नवाल, सुधा चांडक ,रेनू कोगटा, अंजना मालू ,निधि लखोटिया उपस्थित रहे। टीम कप्तान के रूप में कानन सोमानी, प्रिया कोठारी ,सुनीता सोमानी ,अर्चिता झवर, वैजयंती समदानी, विजया सोमानी ,बबीता मूंदड़ा, रंजना माहेश्वरी,पायल सेठिया,नेहा मूंदड़ा, इशिता माहेश्वरी ने अपनी अपनी टीमों की कमान संभाली। कल हुए रोचक मुकाबले में सुभाषनगर ने पुरानाशहर, तिलकनगर ने पथिकनगर व चंद्रशेखर आजादनगर ने शास्त्री नगर टीम को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पटखनी दी। इस प्रतियोगिता के आज के सभी मैच निर्धारित समय से शुरू कर दिए जाएंगे। आज का प्रथम मैच टीम संजय कॉलोनी और आरके-आरसी टीम B, द्वितीय मैच टीम आरके-आरसी A और टीम सुभाष नगर,तृतीय मैच टीम भोपालगंज और टीम तिलकनगर व चतुर्थ मैच टीम चंद्रशेखर आजाद नगर और टीम आजाद नगर के बीच खेला जाएगा। सभी समाजबंधुओं को महिलाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए आयोजक मंडल द्वारा सादर आमंत्रित किया गया है।
अनिता शुशील माहेश्वरी के निवास पर मद्भागवत कथा का शुभारंभ . . .
मुम्बई (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर भीलवाड़ा मूल के निवासी अनिता शुशील माहेश्वरी (गंदोड़िया) के मुम्बई आवास वन अविधना पार्क,विंग B, फ्लैट नंबर 4603 में 9 जून को बड़े ही हर्षोल्लास और ठाट-बाट के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री शुशील माहेश्वरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 जून तक प्रति दिन दोपहर 1से5 बजे तक होगा। अनिता माहेश्वरी के अनुसार बिकानेर वाले आचार्य आनंद जी महाराज ने अपने श्रीमुख से प्रथम दिवस की कथा में मंगलाचरण, गोकर्ण लीला, परिक्षित जन्म, सुखदेव आगमन आदि प्रसंगों की कथा सुनाई।
काछोला (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) काछोला में आयोजित होने वाले माण्डलगढ़ तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महेश नवमी महोत्सव को लेकर प्रत्येक माहेश्वरीजन के मन में उत्साह और उमंग की लहर देखने को मिला रही है। माण्डलगढ़ तहसील माहेश्वरी सभा के मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि आने वाली 23 जून को महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूदंड़ा व काछोला नगर अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व में एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तहसील क्षेत्र के थलकला,सरथला,झंझोला,मांगटला,मालकाखेड़ा,जलीन्द्री,अमरपुरा,उन्द्रोकाखेड़ा,धनवाड़ा,श्यामपुरा, बीकरण,मोहनपुरा,नीमकाखेड़ा,लाडपुरा,आरोली, सलावटिया सहित कई ग्रामों का भम्रण कर महेश नवमी के तहसील स्तरीय महोत्सव काछोला मे सपरिवार पहुंचने का निमत्रंण दिया साथ ही कार्यक्रम की चलरही तैयारियों की जानकारी दी एवं आयोजन को भव्य बनाने के लिए सुझाव भी समाज के लोगों से लिए । ग्राम झंझोला में सरपंच दुर्गा लाल काबरा एवं पूर्व सरपंच रामस्वरूप काबरा ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मूंदड़ा व काछोला अध्यक्ष गगरानी का तिलक, माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया व श्यामपुरा में गोपाल तुरक्या ,अध्यक्ष सुरेश सोडानी, पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल जाजू, ओमप्रकाश जाजू तहसील सयुंक्त मंत्री राजकुमार आगाल,राधेश्याम तुरक्या, ओम झंवर कंवर लाल मण्डोवरा ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मूदंड़ा एवं काछोला अध्यक्ष गगरानी का तिलक ,माल्यार्पण, साफा बंधवा कर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र बसेर,शंकरलाल सोडानी, राधेश्याम मालू,कैलाश चन्द्र मंत्री, परमेश्वर मंत्री, दिनेश दाखेड़ा,गणेश मालू सहित अन्य सदस्य थे । नन्दकिशोर नुवाल, राजू ,परमेश्वर,जगदीश काबरा सहित कई समाज जन उपस्थित थे । मूदंड़ा ने समाज की एकता व बसेर ने त्याग ,सदाचार सेवा का संदेश देकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की।
कमेंट्स