Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

वॉलीबॉल शूटिंग के फाइनल मुकाबले में आर.के.आर.सी.पंचमुखी रही विनर शास्त्रीनगर टीम उपविजेता समापन पर, भव्य आतिशबाजी के साथ खिलाड़ियों हुआ सम्मान

भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा एवं आरकेआरसी व्यास नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का महेश पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हुआ।

प्रतियोगिता में आरकेआरसी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोडाणी, रामपाल असावा, कमलेश लाठी, रूपलाल गगरानी, अनुज समदानी, मुकेश बहेड़िया, प्रशांत समदानी, दिलीप कोगटा, नरेन्द्र डाड, पंकज समदानी, दिनेश राठी सीए अंकित लखोटिया, अरुण बियाणी ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संयोजक अतुल राठी व केदार जागेटिया ने बताया की आरकेआरसी पंचमुखी ने शास्त्रीनगर को फाइनल के कड़े मुकाबले में परास्त करके विजय हासिल की। विजेता रही आरकेआरसी पंचमुखी को 21 हजार नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई तथा उपविजेता शास्त्रीनगर टीम को 11 रुपए नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई तथा तृतीय स्थान पर रही पथिक नगर टाइटन को 7100  रुपए नगद, ट्रॉफी एवं प्रत्येक खिलाड़ी को डेस दी गई।

प्रभारी कमलेश लाठी व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की समापन समारोह में योगेश लढा, राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, प्रहलाद लढ़ा, अनिल बांगड, ओम नरानीवाल राजेन्द्र कचोलिया, सत्येन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, प्रदीप बल्दवा, राघव कोठारी, प्रदीप पलोड़, केदार गगरानी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मूंदड़ा, गोपाल नरानीवाल, मनोहर अजमेरा, अभिजीत सारडा सहित समाज के गणमान्यजन, खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

फाइनल मुकाबला रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को शुभम कोगटा को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” सम्मान से नवाजा गया। समारोह को संबोधित करते हुए योगेश लढा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। समाज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !