
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भक्ति,संगीत और संस्कति का अनूठा संगम बना दो दिवशीय भक्ति फीट्स विथ गरबा फीट्स का भव्य आयोजन . . .
पहली शांम भजन जैमिंग तो दुसरी शांम गरबा की गूंज से झूम उठा जनसैलाब महासभा के महामंत्री एवं उपसभापति सहित राष्ट्रीय,प्रादेशिक,जिला व नगर सभा के कई पदाधिकारियों की सिरकत ने बढ़ाई आयोजन की रौनक संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल टीम प्रथम, काशीपुरी वकील कॉलोनी व चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल टीम द्वितीय व बसंत बिहार एवं पथिक नगर माहेश्वरी महिला मंडल टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) एक बार फिर भक्ति, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति के अनूठे संगम से सराबोर नजर आई भीलवाड़ा की धरा, जब नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सान्निध्य में आर.के.-आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स – वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ महोत्सव का समापन रामेश्वरम में बेहद उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। महिलाओं की ओर से आयोजित इस भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम में समाजजन ने भारी संख्या में शिरकत की, जिससे पूरा शहर गरबा, संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों में रंग गया और यह आयोजन हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। नगर अध्यक्ष वीणा मोदी एवं आर.के.-आर.सी. अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा के कुशल नेतृत्व में इस शानदार महोत्सव का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, महेश वंदना और माताजी की पावन आरती के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद प्रस्तुत किए गए मनमोहक स्वागत नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में आठ प्रमुख महिला संगठनों की सहभागिता से गठित पाँच टीमों ने पारंपरिक और आकर्षक वेशभूषा में एक से बढ़कर एक शानदार गरबा प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके बेहतरीन तालमेल, समन्वय और ऊर्जा ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं और पूरे परिसर को गरबा की थाप से गुंजायमान कर दिया। इस गरिमामयी समारोह की भव्यता बढ़ाते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष भारती बाहेती, जिला सचिव निशा काकानी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कचोलिया,सत्येंद्र बिरला, पूर्व प्रदेश अर्थ मंत्री दीनदयाल मारु, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, जिला मंत्री रमेश राठी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील मरोठिया, जिला उपाध्यक्ष केदार गगरानी एवं जिला संयुक्त मंत्री राजेंद्र पोरवाल, नगरसभा अध्यक्ष केदारमल जगेटिया, नगरसभा मंत्री सुरेश बिरला, संरक्षक अतुल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, अर्थ मंत्री गोपाल नारानीवाल एवं संगठन मंत्री प्रमोद कुमार डाड ,मधु जाजू सहित समाज के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठितजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर सचिव विनीता तोषनीवाल और आरकेआरसी सचिव रंजना बिरला ने बताया कि गरबा प्रतियोगिता के अंतर्गत आठ महिला क्षेत्रीय संगठनों की सहभागिता से तैयार की गई पाँचों टीमों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें प्रथम स्थान पर संजय कोलॉनी माहेश्वरी महिला संगठन टीम,द्वितीय स्थान पर काशीपुरी वकील कॉलोनी व चंद्र शेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल की टीम एवं तृतीय स्थान बसंत बिहार व पथिक नगर माहेश्वरी महिला टीम रही। विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जबकि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली चौथी और पाँचवें स्थान की टीमों को सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक टीम से सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन और शानदार परिधान के लिए चुने गए दो-दो प्रतिभागियों को पूजा साड़ी की ओर से विशेष गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए, जिससे विजेताओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन का दायरा केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि किड्स, लेडीज एंड गर्ल्स, ओपन और फैमिली राउंड के माध्यम से बच्चों, युवतियों, महिलाओं और पूरे परिवार ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जहाँ प्रत्येक वर्ग में बेस्ट डांस स्टेप्स, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट ऑलराउंडर जैसी श्रेणियों के अंतर्गत पाँच-पाँच पुरस्कार प्रदान किए गए। सामूहिक गरबा की अद्भुत प्रस्तुतियाँ इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं, जहाँ प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और एक स्वर में उठती गरबा की थाप ने इस उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस विशाल आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में गिरिराज सिटी की ओर से कैलाश कोठारी एवं भेरूलाल काबरा , संदीप हुंडई की ओर से श्री गोपाल राठी, संदीप राठी एवं कृष्णा राठी, केसर कुंज की ओर से रामपाल, कैलाश एवं कमल सोनी, आर.आर. ऑर्नामेंट्स की ओर से विकास समदानी, सुमित्रा फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मनीष भदादा, पूजा साड़ी, बिरला बंधु ज्वेलर्स की ओर से नारायण बिरला, शिवम टीवीएस की ओर से अशोक बाहेती तथा चारभुजा प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नंदलाल एवं पीयूष नारनीवाल का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। इस कारवाँ को आगे बढ़ाते हुए योगेश लड्डा, नारायण लड्डा, लादूराम बांगड़, नवीन नारनीवाल, रामपाल कालिया, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भवन समिति रामेश्वरम, सुरेश तोषनीवाल, मॉड टेक्स की ओर से कमल एवं मुकेश मोदी, बी.एल. सोनी कॉलेज, राजकुमार कालिया, राधेश्याम सोमानी, नवीन काकानी, सचिन काबरा , गुरुकुल की ओर से प्रदीप लाठी, ओम ऋषि सोमानी, पी.के.एक्जिम की ओर से प्रदीप बाल्दवा, सोना प्रोसेस की ओर से नरेश गट्टानी, बाहेती सिलिकॉन की ओर से राजेश एवं संजय बाहेती, नवनीत अजमेरा तथा मुकेश जगेटिया ने भी अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 57वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न . . .
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा में पार्षद ममता बाहेती नगर निगम भीलवाड़ा, सुभाष बाहेती पूर्व मंत्री माहेश्वरी समाज समिति ट्रस्ट, सुरेश कचोलिया उपाध्यक्ष दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, गोपाल नाराणीवाल अर्थ मंत्री श्रीनगर माहेश्वरी सभा, सतीश शारदा सेवानिवृत, अभियंता नगर विकास न्यास भीलवाड़ा, रमेश राठी मंत्री, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा,श्रवण समदानी,ओम प्रकाश सोमानी, सत्यनारायण सोमानी,सुनील मूंदड़ा ने दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया। प्रचार प्रसार प्रभारी ओम कृष्ण समदानी ने बताया कि आज भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ जिला, इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन ने उपस्थिति होकर बायोडाटा अवलोकन किया। मीडिया प्रभारी श्री पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यालय में युवको के 6156 व युवतियों के *9953 बायोडाटा संजोकर रखे गए है। अभी तक पंजीकरण में से 4817 से अधिक संबंध हो चुके हैं। ओम प्रकाश सोमानी आभार व्यक्त किया व श्रवण समदानी ने धन्यवाद दिया।
गणेश चतुर्थी सिंजारा पारिवारिक गोठ' पुष्कर में संपन्न; आपसी स्नेह और एकता का दिया संदेश . . .
अजमेर (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्री माहेश्वरी निसम्भरी बड़ा धड़ा पंचायती संस्था, अजमेर के तत्वावधान में रविवार, 13 सितंबर 2026 को पुष्कर (बैजनाथ धाम रोड, ग्राम देवनगर) में 'गणेश चतुर्थी सिंजारा पारिवारिक गोठ' का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष सुभाष मुरक्या एवं महासचिव दिनेश लखोटिया ने बताया कि समाजबंधुओं के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए इस गोठ को अब प्रतिवर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। गोठ के संयोजक अतुल झंवर ने बताया कि आयोजन में हर आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया जिसमें बच्चों के लिए पूल पार्टी व अन्य मनोरंजक खेल रखे गए। महिला व पुरुषों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनका सफल संचालन मंजु मुरक्या,शशी मोदानी,ममता झंवर,इन्दु डागा,सुधा भूतड़ा, शालिनी असावा,अर्चना लखोटिया एवं इन्दु झंवर की टीम द्वारा किया गया। समारोह के दौरान समाज के आगामी नवनिर्माण कार्यों में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही माहेश्वरी समाज की विभिन्न घटक संस्थाओं से पधारे विशेष आमंत्रित अतिथियों का कंठाहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सदस्यों को कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित लाने-ले जाने की परिवहन व्यवस्था बी डी डागा एवं उनकी टीम ने संभाली। वहीं ज्ञानदत्त असावा, विष्णु मोदानी,शशांक बजाज, कमलेश छापरवाल, अंजनी भूतड़ा, मुरारी तोषनीवाल, सुखेश असावा, रमेश जाजू और शक्ति नारायण भंडारी ने आगंतुकों के लिए सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया। मंच संचालन डा उमाशंकर मोदानी द्वारा किया गया। विभिन्न समितियों के कार्यकर्ताओं के तन-मन-धन से किए गए सहयोग के साथ यह गोठ सामाजिक समरसता, आपसी स्नेह और पारिवारिक एकजुटता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं का जलवा महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मुकाबले रहे रोमांचक . . .
चित्तौड़गढ़ (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) नगर माहेश्वरी सभा एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चित्तौड़गढ़ माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के शानदार आयोजन में महिला खिलाड़ियों में जोश,जूनून और जीत का जज्बा झलक रहा था। नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भरत महेश्वरी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि एस.एन. माहेश्वरी मुख्य चुनाव संयोजक चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा, अध्यक्षता श्रीमती मंजू देवी जागेटिया सरपंच ग्राम पंचायत कन्नौज विशिष्ट अतिथि अशोक काबरा पूर्व जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा एवं मुख्य संरक्षक नगर माहेश्वरी सभा, रामनारायण कोठारी जिला अध्यक्ष उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा, ब्रजगोपाल चंडक, संगठन मंत्री, पीयूष काबरा, लोकेश जागेटिया सहायक निर्वाचन अधिकारी चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा, पूर्व नगर अध्यक्ष जानकीलाल भंडारी, प्रहलाद पुंगलिया, गिरधारी लाल जागेटिया, सुरेश सोनी, मधुसूदन रांदड, महिला जिला अध्यक्ष लीला आगाल, भावना न्याति, सरिता चेचानी, चन्दा नामधर, उषा रांदड, जया तोषनीवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत नगर सभा सचिव प्रदीप काबरा , उपाध्यक्ष नरेंद्र डाड, संगठन मंत्री लोकेश अजमेरा संयुक्त मंत्री रविशंकर न्याती, कृष्ण गोपाल पुंगलिया , अनुपम भंडारी, शिव डाड, कुलदीप बसेर, महिला नगर अध्यक्ष नीतू तोषनीवाल , सचिव रीना काबरा , रतन काबरा सहित सभी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा फाइनल मैच का टॉस कर खिलाड़ियों का परिचय सभा द्वारा कराया गया। फाइनल मेच सिटी सुपर स्टार एवं संखी चैलेंजर के बीच हुआ फाइनल मैच में सिटी सुपर स्टार ने फाईनल मैच की अंतिम बॉल पर शानदार जीत हासिल की। मैच दोनों टीमों के बीच रोमांचक हुआ विजेता टीम को 11000 रूपये नकद एवं ट्राफी एवं उपविजेता को 9000 रूपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई साथ वुमैन ऑफ द सीरीज, वुमेन ऑफ द बेस्ट सिरिज बॉलर एवं बेस्ट प्लेयर आफ द सिरिज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के वुमन ऑफ द मैच बेस्ट बॉलर, बेस्ट ऑफ द प्लेयर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी भाग लेने वाली छह टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उद्बोधन से सभी महिला खिलाड़ियों के इस शानदार आयोजन में भाग लेने की बधाई दी और कहा कि खेल समाज में सामाजिक एकता और भाईचारा बनाए रखने का प्रतीक है नगर सभा एवं महिला संगठन को इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ऐसे आयोजन करने पर बधाई दी इस अवसर पर भारी तादात में समाज बंधु उपस्थित रहे। संचालन रीना काबरा नगर सचिव महिला संगठन द्वारा किया। 26 सितंबर 2026, शनिवार को एलबीएस टर्फ, प्रताप नगर, चित्तौड़गढ़ में माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया था। महिला संगठन की सचिव रीना जागेटिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति अनिल इनाणी,विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक नगर माहेश्वरी सभा अशोक काबरा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप लड्डा, पार्षद धर्मेंद्र मूंदड़ा, महिला पार्षद सरिता जाजू, जिला माहेश्वरी सभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी लोकेश जागेटिया,शांतनु काबरा, माहेश्वरी मृदुल के अध्यक्ष प्रवीण लड्डा, महिला संगठन की जिला संरक्षक सरस्वती राधड़, महिला संगठन की प्रदेश पदाधिकारी चंदा नामधर जया तोषनीवाल, जिला सचिव ऋतु सोडानी, नगर सभा अध्यक्ष भरत माहेश्वरी एवं नगर महिला संगठन अध्यक्ष नीतू तोषनीवाल सहित इस अवसर पे उपस्थित सभी अतिथियों ने भगवान महेश की पूजा अर्चना कर मौली बंधन खोल करकर टीमों का टॉस करकर शुभारंभ किया ,इस अवसर पे अतिथियों का स्वागत नगर सचिव एवं पार्षद प्रदीप काबरा ,सांस्कृतिक सचिव विजय कुमार अजमेरा , उपाध्यक्ष नरेंद्र डॉड, संगठन सचिव लोकेश अजमेरा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सोमानी ,अनुपम भंडारी राजकुमार डाड,दीपक बहेडिया , एवं क्रिकेट मैच के संचालन रेफरी शिव डाड सहित सभी सदस्यों ने अतिथियों का ऊपर्णा ओढ़ा के स्वागत किया , इस अवसर पे अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख देते हुए एकता की मिसाल स्थापित करने का आह्वान करते हुए शुभ कामनाएं दी।