Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

गणेश चतुर्थी सिंजारा पारिवारिक गोठ' पुष्कर में संपन्न; आपसी स्नेह और एकता का दिया संदेश

अजमेर (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्री माहेश्वरी निसम्भरी बड़ा धड़ा पंचायती संस्था, अजमेर के तत्वावधान में रविवार, 13 सितंबर 2026 को पुष्कर (बैजनाथ धाम रोड, ग्राम देवनगर) में 'गणेश चतुर्थी सिंजारा पारिवारिक गोठ' का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष सुभाष मुरक्या एवं महासचिव दिनेश लखोटिया ने बताया कि समाजबंधुओं के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए इस गोठ को अब प्रतिवर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

        गोठ के संयोजक अतुल झंवर ने बताया कि आयोजन में हर आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया जिसमें बच्चों के लिए पूल पार्टी व अन्य मनोरंजक खेल रखे गए। महिला व पुरुषों के लिए  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनका सफल संचालन मंजु मुरक्या,शशी मोदानी,ममता झंवर,इन्दु डागा,सुधा भूतड़ा, शालिनी असावा,अर्चना लखोटिया एवं इन्दु झंवर की टीम द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान समाज के आगामी नवनिर्माण कार्यों में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही माहेश्वरी समाज की विभिन्न घटक संस्थाओं से पधारे विशेष आमंत्रित अतिथियों का कंठाहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

सदस्यों को कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित लाने-ले जाने की परिवहन व्यवस्था बी डी डागा एवं उनकी टीम ने संभाली। वहीं ज्ञानदत्त असावा, विष्णु मोदानी,शशांक बजाज, कमलेश छापरवाल, अंजनी भूतड़ा, मुरारी तोषनीवाल, सुखेश असावा, रमेश जाजू और शक्ति नारायण भंडारी ने आगंतुकों के लिए सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया।

मंच संचालन डा उमाशंकर मोदानी द्वारा किया गया। विभिन्न समितियों के कार्यकर्ताओं के तन-मन-धन से किए गए सहयोग के साथ यह गोठ सामाजिक समरसता, आपसी स्नेह और पारिवारिक एकजुटता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !