Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भोपालगंज टीम ने लहराया परचम वूमेन ऑफ द मैच रही अविका सोमानी

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम तीसरे दिन टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट मैच को फाइनल तक पहुंचाया।

प्रथम सेमी फाइनल मैच भोपालगंज और सुभाषनगर टीम के बीच में खेला गया जिसमें भाेपालगंज विजेता रही।दूसरा सेमी फाइनल मैच आर के आरसी टीम B और आजाद नगर के बीच में खेला गया जिसमें आरके आरसी B टीम विजेता रही।फाइनल मैच भोपालगंज और आरके आरसी टीम B के बीच खेला गया जिसमें भाेपालगंज टीम विजेता रही।

मैच समाप्ति के बाद विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मैच में भाग लेने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस प्रतियोगिता में महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदानी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कैलाश कोठारी, रामेश्वरम भवन के कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति लोहिया,अध्यक्ष भारती बाहेती, सचिव निशा कांकाणी प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, जिला सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, सचिव रमेश राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, कोषाध्यक्ष शुशील मारोठिया,नगर सभा के अध्यक्ष केदारमल जागेटिया सचिव सुरेश बिरला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार डाड , कोषाध्यक्ष गोपाल नाराणीवाल, महेश नवमी महोत्सव के मुख्य संयोजक अतुल राठी,नगर युवा संगठन के अध्यक्ष अर्चित  मूंदड़ा, खेल प्रभारी रोशनलाल  देवपुरा,मुकेश चेचानी, अरुण बियानी,अंकित लखोटिया,भूपालगंज क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश अजमेरा, सचिव रामनिवास लढ़ा, महेश सेवा समिति के, कृष्ण गोपाल जाखेटिया,राजेन्द्र कचोलिया, केसर ग्रुप के कैलाश सोनी, माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के  प्रदीप राठी आदी उपस्थित रहे।

माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब की निशा सोनी , सोनल माहेश्वरी, कल्पना सोमानी, नगर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष वीणा मोदी सचिव विनीता  तोषनीवाल के सानिध्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता के प्रायोजक आदित्य फूड इवेंट, सह प्रायोजक शिवान टी वी एस और महेश सेवा समिति थी।प्रतियोगिता की शानदार कंमेंट्री भरत सोडाणी और डॉ चेतना जागेटिया द्वारा की गई।

क्रिकेट प्रभारी अनु मोदी, चेतना जागेटिया,विनीता नवाल, रीना डाड, नीलम दरगड, रेनू कोगटा,अनीता सोमानी, अंजना मालू आदि का मैच के दौरान पूरा सहयोग  रहा।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !