Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (MPL 2026) का भव्य शुभारंभ

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) 

श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश स्पोर्ट्स अकैडमी, महेश शिक्षा सदन,भीलवाड़ा
में 9जून को माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ।

नगर माहेश्वरी सभा,नगर माहेश्वरी महिला संस्थान व माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जून तक आयोजित होगी।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी रोशनलाल देवपुरा ने मैच शुरू होने से पहले सभी माहेश्वरी महिला क्षेत्रीय सभाओं से आए टीम कैप्टन को इस प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी दी।

मैच शुभारंभ के मौके पर भव्य आतिशबाजी और ढ़ोल एवं बैंड-बाजों के साथ ट्रोफी अनावरण किया गया,इस  मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला संगठन की सचिव निशा काकाणी व वीणा राठी उपस्थित रही। साथ ही श्रीगोपाल राठी, केदारमल जागेटिया,केदार गगराणी, सुरेश बिड़ला, प्रमोद डाड, ओमप्रकाश नाराणीवाल, राजेन्द्र कचोलिया,महेश नवमी महोत्सव के मुख्य खेल प्रभारी मुकेश चेचानी, सह प्रभारी अंकित लखोटिया,अर्चित मूंदड़ा का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

इस भव्य प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक आदित्य फूड इवेंट, सह -प्रायोजक के रूप में महेश सेवा समिति, शिवान टी वी एस, संदीप हुंडई है।
इस प्रतियोगिता में 11 क्षेत्रीय सभाओं की टीमें भाग ले रही है। जिसमें आरकेआरसी व्यास नगर , सुभाष नगर, विजय सिंह पथिक नगर ,भोपालगंज ,पुराना शहर सुभाष नगर ,शास्त्री नगर ,आजाद नगर , चंद्रशेखरआजाद नगर  तिलकनगर से सभी टीमें जोर शोर से प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी कर रही है।

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी, सचिन विनीता तोषनीवाल माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब से निशा सोनी ,सोनल  माहेश्वरी ,कल्पना  सोमानी सभी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। प्रभारी के रूप में डॉ.चेतना  जागेटिया,अनु मोदी, रीना डाड, नीलम दरगड, लीना माहेश्वरी, अनीता सोमानी, विनीता नवाल, सुधा चांडक ,रेनू कोगटा, अंजना मालू ,निधि लखोटिया उपस्थित रहे।

टीम कप्तान के रूप में कानन सोमानी, प्रिया कोठारी ,सुनीता सोमानी ,अर्चिता झवर, वैजयंती समदानी, विजया सोमानी ,बबीता मूंदड़ा, रंजना माहेश्वरी,पायल सेठिया,नेहा मूंदड़ा, इशिता माहेश्वरी ने अपनी अपनी टीमों की कमान संभाली।
कल हुए रोचक मुकाबले में सुभाषनगर ने पुरानाशहर, तिलकनगर ने पथिकनगर व चंद्रशेखर आजादनगर ने  शास्त्री नगर टीम को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पटखनी दी।

इस प्रतियोगिता के आज के सभी मैच निर्धारित समय से शुरू कर दिए जाएंगे।
आज का प्रथम मैच टीम संजय कॉलोनी और आरके-आरसी टीम B, द्वितीय मैच टीम आरके-आरसी A और टीम सुभाष नगर,तृतीय मैच टीम भोपालगंज और टीम तिलकनगर व चतुर्थ मैच टीम चंद्रशेखर आजाद नगर और टीम आजाद नगर के बीच खेला जाएगा।

सभी समाजबंधुओं को महिलाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए आयोजक मंडल द्वारा सादर आमंत्रित किया गया है।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !