Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव 28 जून को, जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने जारी की सूचना

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
जिला माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के आगामी सत्र 2026-29 के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। संगठन की बागडोर संभालने वाले पदाधिकारियों के चयन हेतु 28 जून को आनंदम्, आजादनगर में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस चुनाव में संगठन के भविष्य का निर्धारण करने वाले 10 महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयोजित इस चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, मंत्री, अर्थमंत्री, संगठन मंत्री और तीन संयुक्त मंत्री के पदों के लिए मतदान होगा। महासभा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, नामांकन प्रक्रिया हेतु 3000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रत्याशियों की पात्रता को लेकर कड़े मानक तय किए गए हैं, जिसके तहत अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष और अन्य पदों के लिए 40 वर्ष अनिवार्य है। साथ ही, मतदान में भाग लेने के लिए माहेश्वरी पत्रिका की सदस्यता होना एक अनिवार्य शर्त है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 28 जून को प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जिसके बाद 11:30 बजे तक इनकी जांच और दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यदि पदों के लिए प्रत्याशियों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक रहती है, तो दोपहर 1 बजे से 3 बजे के मध्य मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता सूची में सुधार हेतु 17 जून तक का समय दिया गया है। संशोधित सूची 20 जून से बादल टेक्सटाइल मार्केट स्थित जिला कार्यालय से 100 रुपये के शुल्क पर प्राप्त की जा सकेगी। चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी के लिए जिला मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मण्डोवरा से 9602225454 पर संपर्क किया जा सकता है। यह चुनाव न केवल संगठन के नेतृत्व का चयन करेगा, बल्कि आगामी तीन वर्षों के लिए माहेश्वरी समाज की दिशा और दशा तय करने में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !