
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल-2026 का भव्य शुभारम्भ 12 जून,शुक्रवार को रात्रि 8 बजे मोदी ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ ही समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और खेल प्रेमियों तथा दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एमपीएल के मुख्य प्रभारी कैलाश ईणानी, अर्चित मूंदड़ा, अभिजित सारडा व प्रमोद डाड ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले इस इस शानदार क्रिकेट महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न आयु वर्गों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिससे युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह के पश्चात टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भोपालगंज प्रथम एवं शास्त्री नगर के मध्य खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान चौके-छक्कों और रोमांचक क्षणों ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।
महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी व नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रंशात मेवाडा, महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, पूर्व सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया, उधोगपति श्रीगोपाल राठी, लादू लाल बांगड़,अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, महासभा के सदस्य एसएन मोदानी, युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राघव कोठारी,जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, वरुण लढ़ा, सत्येन्द्र बिरला, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, केसर कुंज के कमल सोनी, रामेश्वरम भवन के कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल, प्रदीप पलोड, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी, जिला महिला संगठन की अध्यक्ष भारती बाहेती, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी सहित कई गणमान्यजन, पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया। सह संयोजक केजी राठी तथा मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा व मुकेश चेचाणी ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की एकता, भाईचारे, उत्साह और खेल भावना का उत्सव है। आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होगे जिनमे लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलो के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अंत मे संयोजक राठी ने आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कप्तानों, समाजजनों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल-2026 का भव्य शुभारम्भ 12 जून,शुक्रवार को रात्रि 8 बजे मोदी ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ ही समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और खेल प्रेमियों तथा दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एमपीएल के मुख्य प्रभारी कैलाश ईणानी, अर्चित मूंदड़ा, अभिजित सारडा व प्रमोद डाड ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले इस इस शानदार क्रिकेट महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न आयु वर्गों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिससे युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह के पश्चात टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भोपालगंज प्रथम एवं शास्त्री नगर के मध्य खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान चौके-छक्कों और रोमांचक क्षणों ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया। महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी व नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला तथा मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रंशात मेवाडा, महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, पूर्व सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया, उधोगपति श्रीगोपाल राठी, लादू लाल बांगड़,अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, महासभा के सदस्य एसएन मोदानी, युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राघव कोठारी,जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, वरुण लढ़ा, सत्येन्द्र बिरला, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, केसर कुंज के कमल सोनी, रामेश्वरम भवन के कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व केदार गगरानी, कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल, प्रदीप पलोड, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी, जिला महिला संगठन की अध्यक्ष भारती बाहेती, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी सहित कई गणमान्यजन, पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया। सह संयोजक केजी राठी तथा मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा व मुकेश चेचाणी ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की एकता, भाईचारे, उत्साह और खेल भावना का उत्सव है। आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होगे जिनमे लीग मुकाबलों के साथ क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलो के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अंत मे संयोजक राठी ने आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कप्तानों, समाजजनों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कमेंट्स