
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
माण्डलगढ़ (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
तहसील माहेश्वरी सभा मांडलगढ़ द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव को भव्य रूप देने हेतु तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व मे बीस सदस्यीय प्रतिनिधी मण्डल ने माण्डलगढ़ व बरून्दनी कस्बे में बैठक आयोजित की । तहसील मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि काछोला कस्बे में आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव में माण्डलगढ़ तहसील के लगभग तीस गांवो के माहेश्वरी परिवार भाग लेंगे, 23 जून को प्रातः 9 बजे बैण्डबाजों ,डीजे,के साथ भगवान महेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी,12 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगें जिसमें महेश वंदना, अतिथियों का उद्बोधन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान,, 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का सम्मान समारोह, और स्नेहभोज का आयोजन होगा। साथ ही इससे पूर्व माण्डलगढ़ कस्बे में 21 जून स्वर्गीय श्री मती लक्ष्मी देवी सोमानी की पूण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा ।. इस अवसर पर तहसील के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल झंवर ,मानसिंह मूंदड़ा, रमेशचंद्र बसेर, मुरली मनोहर गट्यानी,राजू मालू,परमेश्वर मंत्री, जगदीश बसेर, बजरंग मंत्री, अरविंद डागा,मुरली मूंदड़ा, शान्ति लाल काबरा, राधेश्याम मालू,कृष्ण गोपाल नकलक,महावीर बसेर,छीतर लाल मंत्री ,गोपाल तुरक्या, सत्यनारायण भण्डारी, जीवन असावा,विनोद असावा, भगवान काबरा, राजकुमार भण्डारी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।
माण्डलगढ़ (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) तहसील माहेश्वरी सभा मांडलगढ़ द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव को भव्य रूप देने हेतु तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व मे बीस सदस्यीय प्रतिनिधी मण्डल ने माण्डलगढ़ व बरून्दनी कस्बे में बैठक आयोजित की । तहसील मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि काछोला कस्बे में आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव में माण्डलगढ़ तहसील के लगभग तीस गांवो के माहेश्वरी परिवार भाग लेंगे, 23 जून को प्रातः 9 बजे बैण्डबाजों ,डीजे,के साथ भगवान महेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी,12 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगें जिसमें महेश वंदना, अतिथियों का उद्बोधन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान,, 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का सम्मान समारोह, और स्नेहभोज का आयोजन होगा। साथ ही इससे पूर्व माण्डलगढ़ कस्बे में 21 जून स्वर्गीय श्री मती लक्ष्मी देवी सोमानी की पूण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा ।. इस अवसर पर तहसील के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल झंवर ,मानसिंह मूंदड़ा, रमेशचंद्र बसेर, मुरली मनोहर गट्यानी,राजू मालू,परमेश्वर मंत्री, जगदीश बसेर, बजरंग मंत्री, अरविंद डागा,मुरली मूंदड़ा, शान्ति लाल काबरा, राधेश्याम मालू,कृष्ण गोपाल नकलक,महावीर बसेर,छीतर लाल मंत्री ,गोपाल तुरक्या, सत्यनारायण भण्डारी, जीवन असावा,विनोद असावा, भगवान काबरा, राजकुमार भण्डारी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।
कमेंट्स