Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

घुमंतु एवं वंचित बच्चों हेतु, सेवा प्रकल्प का आयोजन

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी)
नगर माहेश्वरी महिला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति के अंतर्गत घुमंतु एवं वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष वीणा मोदी ने बताया कि पंचवटी स्थित स्नेहसंपर्ण स्कूल प एवं भविष्य स्कूल (कचरा बीनने वाले बच्चों हेतु) कच्ची बस्ती स्थित में प्रतिमाह एक दिन नियमित भोजन सेवा का प्रकल्प संचालित किया जाता है, जिसके माध्यम से बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

सचिव विनीता तोषनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन द्वारा संचालित घुमंतु बच्चों के स्कूल में स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति संयोजिका आभा जाजू द्वारा स्वयं का तुला दान कर 120 किलो आमों का वितरण बच्चों एवं दोनों स्कूलों में किया गया।

साथ ही एमजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों हेतु लगभग 100 किलो दूध का मिल्क रोज वितरित किया गया तथा अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख अनु मोदी ,गायत्री मूंदड़ा , रेखा धूत, प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, सुनीता  जागेटिया, चंदा जागेटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रकल्प बच्चों में सेवा, संस्कार एवं अपनापन की भावना को सशक्त करने हेतु निरंतर जारी रहेगा।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !