Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा ने आयोजित किया भव्य सिंजारा महोत्सव

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा द्वारा रामेश्वरम में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शास्त्री नगर क्षेत्र में निवासरत सभी माहेश्वरी परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भेरूलाल सोमानी व मंत्री मुकेश जागेटिया के नेतृत्व में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु काष्ट ने बताया कि लगभग 1200 व्यक्ति  स्नेहभोज में सम्मिलित हुए व भोजन का आनंद लिया। 
     शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियों का उपरना ओढा कर स्वागत व अभिनंदन किया। ओमप्रकाश बियानी व अनिल पोरवाल ने बताया कि स्नेह भोज में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों का सोडा शिकंजी पिलाकर स्वागत किया व भोजन के बाद मीठा पान खिलाकर शास्त्री नगर क्षेत्र के सभी सदस्यों को सिंजारा महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतल सोडानी, डाॅ भाग चन्द सोमानी, ओम कास्ट, श्याम सुंदर चेचाणी, दिनेश सोमानी, अनिल बंग,अनिल सोमानी, दीपक समदानी, प्रहलाद भराडिया, सुनील डाड, बालकृष्ण सोमानी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ भाग चन्द सोमानी ने किया।  
इन अतिथियों ने बढाई महोत्सव की शोभा
सिंजारा महोत्सव व स्नेह भोज कार्यक्रम में उद्योगपति व समाजसेवी लादू राम बांगड़, गोपाल राठी, कैलाश कोठारी, केदार जागेटिया, केदार गगरानी, सुनील बियानी,राधेश्याम चेचानी,राजेंद्र कचोलिया, महावीर समदानी ,जगदीश कोगटा, सुशील मरोठिया, के जी तोषनीवाल, गजानंद बजाज, सुरेश बिड़ला, प्रकाश पोरवाल आदि ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !