
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा माहेश्वरी (जगत - जगदीश जागाजी)
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के सहयोग से अमृतम-2026 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। समारोह में दक्षिणी राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित 200 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज के मंच पर सम्मानित किया जाएगा !
प्रदेश सभा के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी एवं सचिव रामगोपाल सोमानी ने बताया कि समाज की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिणी राजस्थान के आठ जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के संयोजक प्रदीप लाठी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में विभिन्न परीक्षाओं एवं क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीए, सीएमए, सीएस, आईआईटी, नीट, एमबीबीएस, डॉक्टरेट तथा प्रशासनिक सेवाओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।
फोरम के अध्यक्ष सीए सुनील सोमानी एवं सचिव डॉ. प्रशांत आगाल ने बताया कि समारोह में भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा सहित दक्षिणी राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रतिभाएं शामिल होंगी। इन प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज का गौरव बढ़ाया है।
प्रतिभाओं को मिलेगा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन
फोरम के सीए आलोक सोमानी, सीएमए अभिषेक बाहेती एवं इंजीनियर कनुप्रिया बंग ने बताया कि समारोह रामेश्वरम भवन के सभागार, हरनी महादेव मार्ग, भीलवाड़ा में 29 अगस्त को सायं 4:30 बजे से आयोजित होगा।
समारोह की विशेषता यह रहेगी कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ रूबरू संवाद का अवसर भी मिलेगा। विद्यार्थी विशेषज्ञों से अपने भविष्य, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न व्यवसायों एवं रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रश्न पूछ सकेंगे तथा उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से समारोह में प्रतिभा सम्मान के साथ अनुभव एवं मार्गदर्शन का विशेष संवाद रखा गया है।
समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहन
अमृतम-2026 के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि प्रतिभाओं का सार्वजनिक सम्मान युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्यजन, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
भीलवाड़ा माहेश्वरी (जगत - जगदीश जागाजी) दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के सहयोग से अमृतम-2026 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। समारोह में दक्षिणी राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित 200 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज के मंच पर सम्मानित किया जाएगा ! प्रदेश सभा के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी एवं सचिव रामगोपाल सोमानी ने बताया कि समाज की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिणी राजस्थान के आठ जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का चयन किया गया है। माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के संयोजक प्रदीप लाठी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में विभिन्न परीक्षाओं एवं क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीए, सीएमए, सीएस, आईआईटी, नीट, एमबीबीएस, डॉक्टरेट तथा प्रशासनिक सेवाओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। फोरम के अध्यक्ष सीए सुनील सोमानी एवं सचिव डॉ. प्रशांत आगाल ने बताया कि समारोह में भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा सहित दक्षिणी राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रतिभाएं शामिल होंगी। इन प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज का गौरव बढ़ाया है। प्रतिभाओं को मिलेगा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन फोरम के सीए आलोक सोमानी, सीएमए अभिषेक बाहेती एवं इंजीनियर कनुप्रिया बंग ने बताया कि समारोह रामेश्वरम भवन के सभागार, हरनी महादेव मार्ग, भीलवाड़ा में 29 अगस्त को सायं 4:30 बजे से आयोजित होगा। समारोह की विशेषता यह रहेगी कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ रूबरू संवाद का अवसर भी मिलेगा। विद्यार्थी विशेषज्ञों से अपने भविष्य, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न व्यवसायों एवं रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रश्न पूछ सकेंगे तथा उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से समारोह में प्रतिभा सम्मान के साथ अनुभव एवं मार्गदर्शन का विशेष संवाद रखा गया है। समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहन अमृतम-2026 के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि प्रतिभाओं का सार्वजनिक सम्मान युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्यजन, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
कमेंट्स