Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने किया मीटिंग का आयोजन

हैदराबाद तेलंगाना आंध्र प्रदेशिक माहेश्वरी सभा के चतुर्थ सत्र 2026-29 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की प्रथम बैठक होटल वेज पार्क, बशीरबाग में संपन्न हुई।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि भगवान महेश की पूजा अर्चना एवं वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा मुख्य चुनाव प्रभारी (दक्षिणांचल) संजय लाहोटी, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद राठी, सह चुनाव अधिकारी भगवानदास सारड़ा एवं भगवान दास कासट ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करवाया।
इसके पश्चात साधारण सभा में लिये गए निर्णय अनुसार पदाधिकारियों के चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया, जिसमें महासभा कार्य समिति सदस्य महेश बल्दवा, भगवती बल्दवा, नारायण बंग, रमेश परताणी, उपसभापति दक्षिणांचल अरुण भांगड़िया एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश डालिया मनोनीत हुए।
अध्यक्षीय उदबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अगले सत्र में महासभा द्वारा संचालित सभी ट्रस्टों के माध्यम से मिल रहे सहयोग को समाज के उन सभी बंधुओं तक पहुँचाने की चेष्टा करेंगे, जो सही मायने में इसके हकदार हैं। इसके लिए नई टीम की यह कोशिश रहेगी कि तेलंगाना आंध्र प्रदेश के एक-एक गांव का भ्रमण कर समाज बंधुओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने व उनका समाधान करने का प्रयास
किया जाएगा।
तत्पश्चात चुनाव समिति की पूरी टीम की ओर से तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक महेश्वरी सभा के सभी जिलों और संभागों से चुन कर आए कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए, जिसमे अमीरपेट क्षेत्र से संजय कुमार मोदानी, जगदीश झंवर, संजय तोष्नीवाल, अत्तापुर क्षेत्र से मेघराज राठी, मनोज बंग, आनंद कुमार राठी, राजेश कुमार चांडक, संतोष कुमार दरगड़, गोविन्द नारायण सारड़ा, बरकतपुरा क्षेत्र से सुनील मालू, पंकज मनियार, राधेगोपाल बंग, रमेशचंद लोया, बशीरबाग क्षेत्र से रामकिशोर बजाज, अनूप कुमार जाखोटिया, दामोदर बल्दवा, हनुमानदास मालू, विजय कुमार मालपाणी, बंजारा हिल्स क्षेत्र से मुकुन्दलाल बाहेती, कमलनारायण राठी, ओम प्रकाश तोष्नीवाल, चप्पल बाजार क्षेत्र से महेश कुमार असावा, घनश्याम चांडक, घनश्याम लोया, चारमीनार क्षेत्र से सम्पत तोष्नीवाल, संजय बजाज, अरुण लाहोटी, दिलसुखनगर क्षेत्र से घनश्याम बजाज, गोपाल सोमानी (चिरंजीव), शिवकुमार लाखोटिया, बद्रीविशाल मालानी, हनुमानदास सोमानी, एर्रागड्डा क्षेत्र से लोकनाथ मारू, सुनील माहेश्वरी, पवन कुमार पल्लोड, महेश जाजू, श्यामसुंदर बियानी, ईसामियाँ बाजार क्षेत्र से राधेश्याम राठी, राजेन्द्र कुमार मालानी, गोविंद लाल असावा, मधुसूदन सारड़ा, गोशामहल क्षेत्र से मनोहर कांकानी, जुगल गिलड़ा, कमल नारायण बजाज, अमित सारड़ा, प्रेमचंद कांकानी, कबूतर खाना क्षेत्र से किशनगोपाल जाजू, विजय कुमार जाजू, नवल किशोर नावंदर, बालकिशन नावंदर, पंकज नावंदर, गोपाल जाजू, महाराजगंज क्षेत्र से कमल किशोर राठी, आकाश कांकानी, ओमप्रकाश असावा, महेशनगर क्षेत्र से महेश चंद कलंत्री, संजय पल्लोड, मलकपेट क्षेत्र से
आनंद लखोटिया, लक्ष्मीकांत तोष्नीवाल, सिकंदराबाद क्षेत्र से गोपाललाल बंग, सत्यनारायण मूंदड़ा, प्रभुदयाल जाखोटिया, मुकेश झंवर, लालचंद डागा, मनीष काबरा, सीताफल मण्डी क्षेत्र से ओमप्रकाश फोफलिया, महेश चांडक, श्रीकांत मानधनिया, भैंसा से गोविंद प्रसाद मानधनिया, जुगल किशोर दरक, वरंगल से गोपाल दरक, हरीश लोया, श्याम सुंदर जाखोटिया, रमेशचंद बंग, दामोदर लाहोटी, करीमनगर से कमल किशोर सोनी, गिरीश कुमार कांकानी, महेश कुमार डोडिया, पेद्दापल्ली से श्याम सुंदर अट्टल, गोदावरी खनी से कन्हैयालाल लाहोटी, बेल्लमपल्ली से रमेश चितलांगी, मंचीरियाल से सुनील बल्दवा, पुरुषोत्तम जाजू, मनोज बंग, सिरपुरकागज नगर से द्वारकादास झंवर, वेणुगोपाल लाहोटी, खम्मम से विनोद लाहोटी, कोत्तागुड़ेम से द्वारका जाखोटिया, पुरुषोत्तम सारड़ा, महबूबाबाद से वेणुगोपाल झंवर, जेड्चर्ला से रामावतार ाँवर, महबूबनगर से शिवप्रकाश लखोटिया, नारायणपेट से श्रीनिवास लाहोटी, जहीराबाद से विष्णु कुमार सारड़ा, तान्हूर से सूर्य प्रकाश सोमानी, मनमोहन सारड़ा, विशाखापट्टनम/विजयनगरम से अजय कुमार मोहता, विनोद कुमार सोमानी, नरेश सोमानी, सम्पत चितलांगी, राजमन्ड्री से अनिल कुमार लाहोटी, विजयवाड़ा से किशनगोपाल इन्नानी, राजेन्द्र कुमार जाखोटिया, सत्यनारायण मालपाणी, गुंटूर से प्रकाशचंद तोष्नीवाल शामिल हैं।
बैठक में कार्यसमिति सदस्य नारायणदास बंग, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार सोमानी, निवर्तमान अध्यक्ष भगवान पंसारी, निवर्तमान मंत्री राजेश मालपानी व अन्य उपस्थित थे। कार्यसमिति सदस्य नारायणदास बंग ने विचार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Hindi Milap Edition

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !