Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

मिनी पुष्कर धानेश्वर में माहेश्वरी समाज का स्नेह मिलन संपन्न बढ़ता राजस्थान

केकड़ी। फुलिया कला केकड़ी माहेश्वरी समाज आम चोखला धानेश्वर फुलिया कला में स्नेह मिलन समारोह हरियाली अमावस्या पर धूमधाम व सामाजिक समरसता से संपन्न हुआ। श्री महेश सेवा संस्थान आम चोखला धानेश्वर की साधारण सभा की बैठक सत्यनारायण न्याती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम महेश भगवान के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। आम चोखला के 25 ग्रामों के आए माहेश्वरी समाज के बंधुओ व मातृशक्ति का एस एन न्याती ने शब्दों से स्वागत किया। उन्होंने माहेश्वरी समाज के निर्माणाधीन भवन के हॉल व वातानुकूलित कमरों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि दानदाताओं द्वारा 41 कमरे एवं हाल प्रदान किया, उनका साधुवाद करता हूं। शिव मंदिर निर्माणाधीन है आप सभी के सहयोग से मिनी पुष्कर धानेश्वर में भवन निर्माण का पुनीत कार्य कर पाएंगे। महेश भगवान के दीप प्रज्वलन के बाद महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण न्याती के अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के भी अध्यक्ष बनने पर आम चोखला धानेश्वर के सभी माहेश्वरी समाज के बंधुओ ने माला पहनाकर दुपट्टा पहना कर साफा बंधा कर भव्य स्वागत किया। साधारण सभा की बैठक में नए कमरे बोलने वाले भामाशाह ओमप्रकाश, सुभाष चंद्र न्याती केकड़ी, रामदयाल सोमानी गुलाबपुरा, नाथूलाल गांधी कोठिया, राजेंद्र हेडा कनेचन कला, गुलाबचंद सोमानी केकड़ी, सतीश चंद्र अजमेरा कनेछन कला, राजेंद्र कुमार न्याती केकड़ी, कैलाश चंद्र बसेर तस्वरिया, बालमुकुंद बसेर तस्वारिया, ओमप्रकाश मूंदड़ा केकड़ी, कैलाश चंद्र बेली शाहपुरा, गोरधन लाल बांगड़ कादेड़ा, का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। भीलवाड़ा जिले की महिला उपाध्यक्ष सुभद्रा देवी हेडा, सरपंच खवास उर्मिला न्याती का महिला मंडल की अध्यक्ष जिज्ञासा हेडा ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल, प्रवीण कुमार बांगड़ भीलवाड़ा एवं दानदाता पुरुषोत्तम बांगड़ कादेड़ा का भी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। साधारण सभा की बैठक में फुलिया कला, धनोप, रामपुरा, कनेछन कला, तहनाल, देवपुरी, ढीकोला, खामोर, कोठिया, तस्वारिया बासा, भीमडावास, कादेड़ा, काचरिया, खवास, सांपला, कुरथल, मेंहरू कला से माहेश्वरी समाज बंधु व मातृशक्ति उपस्थित थे।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !