Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

उत्कृष्ट कार्य के लिए मून्दड़ा का सम्मान एवं अभिनंदन

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी)स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कार्यालय सहायक अभियंता (O&M-I), अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यालय के राम चंद्र मूंदड़ा - अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ कार्य तथा सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एच.एल. बघेल , सहायक अभियंता राम मिलन यादव, कनिष्ठ अभियंता दीपक चतुर्वेदी, सत्येंद्र चौधरी एवं अन्य सहयोगियों द्वारा राम चंद्र मूंदड़ा को पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

उनके द्वारा विभाग में दी गई उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !