
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
अहमदाबाद (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी)
जिला माहेश्वरी सभा अहमदाबाद, साबरमती क्षेत्र की ओर से अहमदाबाद के माहेश्वरी परिवार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।*
आयोजन में गुजरात प्रांतिय माहेश्वरी सभा एवं अहमदाबाद जिला सभा के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
संगठन मंत्री मनीष जाजू ने बताया कि साबरमती क्षेत्र की समस्त कार्यकारिणी ने उपाध्यक्ष ललित मेहता, मंत्री महेंद्र साबू, सह-मंत्री राकेश पटवारी एवं कोषाध्यक्ष राकेश जी वैद्य के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव मनाया। महेश वंदना, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, *"भारत माता की जय"*, *"वंदे मातरम्"* एवं *"हर-हर महादेव"* के नारों से वातावरण गूंज उठा।
सभी पदाधिकारियों ने देश के प्रति अपने प्रेम, समर्पण एवं समाज की जिम्मेदारी को लेकर उद्बोधन दिया। समाज की महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने अत्यंत सुंदर देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दीं। तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने वेशभूषा में भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं सेना का रूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
त्पश्चात सभी ने साथ में फलाहार किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम का समापन हुआ।
अहमदाबाद (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी) जिला माहेश्वरी सभा अहमदाबाद, साबरमती क्षेत्र की ओर से अहमदाबाद के माहेश्वरी परिवार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।* आयोजन में गुजरात प्रांतिय माहेश्वरी सभा एवं अहमदाबाद जिला सभा के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संगठन मंत्री मनीष जाजू ने बताया कि साबरमती क्षेत्र की समस्त कार्यकारिणी ने उपाध्यक्ष ललित मेहता, मंत्री महेंद्र साबू, सह-मंत्री राकेश पटवारी एवं कोषाध्यक्ष राकेश जी वैद्य के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव मनाया। महेश वंदना, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, *"भारत माता की जय"*, *"वंदे मातरम्"* एवं *"हर-हर महादेव"* के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभी पदाधिकारियों ने देश के प्रति अपने प्रेम, समर्पण एवं समाज की जिम्मेदारी को लेकर उद्बोधन दिया। समाज की महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने अत्यंत सुंदर देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दीं। तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने वेशभूषा में भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं सेना का रूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। त्पश्चात सभी ने साथ में फलाहार किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम का समापन हुआ।
कमेंट्स