
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
इन्दौर (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) में उमा महेश पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी 14 पदों पर कब्जा कर लिया है। महू स्थित श्री माहेश्वरी विद्यालय में रविवार को हुए चुनाव में उमा महेश पैनल के उम्मीदवारों ने जय रणजीत पैनल के प्रत्याशियों को पराजित किया।
14 पदों में से 7 पदों पर उमा महेश पैनल के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को शेष 7 पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें जय महेश पैनल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश लड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति प्रभारी महेश तोतला के निर्देशन में मतदान हुआ। शाम लगभग 6 बजे कम्प्यूटर आधारित प्रणाली से मतगणना के बाद | परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष : सेंधवा के अजय झंवर 185 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उन्होंने विजय श्याम भांगड़िया को 89 मतों से हराया।
महामंत्री (सचिव): मधुसूदन भलिका 167 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने राम तोतला को 51 मतों से हराया।
कोषाध्यक्षः उज्जैन के दिलीप लोया ने 63 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 173 वोट मिले, जबकि पंकज अटल को 110 मत प्राप्त हुए।
संगठन मंत्रीः रूपेश भूतड़ा 149 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने विजय लड्डा 'बाजा' (135 मत) को 14 मतों से पराजित किया।
*अहिल्या अंचल में कड़ा मुकाबला, 2 वोट से जीते मूंगड़*
आंचलिक पदों के चुनाव में अहिल्या अंचल के उपाध्यक्ष पद पर सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां राजेश मूंगड़ ने 45 मत प्राप्त हुए जबकि शैलेष मूंदड़ा को 43 मत मिले। इस प्रकार मूंगड़ ने मूंदड़ा को 2 वोट से पराजित किया।
इसी अंचल से संयुक्त मंत्री पद पर सुरेश हेड़ा ने 53 मत प्राप्त कर विजय चांडक (36 मत) को 17 मतों से हराया। वहीं, भोज अंचल के उपाध्यक्ष पद पर रविकांत परवाल 30 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए।
इंदौर अंचल की कार्यसमिति के चुनाव में भी उमा महेश पैनल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। गोविंदा बेड़ियां (65 मत), प्रेम माहेश्वरी (63 मत) और गोविंद बियानी (58 मत) चुनाव जीते। उमा महेश पैनल के संयोजक अशोक ईनाणी के नेतृत्व में टीम ने 16 जिलों में कामयाबी हासिल की।
जैसे ही परिणाम घोषित हुए चुनावी स्थल महेश्वरी विद्यालय ढोल ढमाको की थाप से पुरा परिसर गुंजायमान हो उठा। वहां उपस्थित समाज बंधुओं ने अशोक इनानी और विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया, जमकर आतिशबाजी भी हुई। जीत पर प्रकाश अजमेरा ने झुम झुम कर नृत्य किया। उमा महेश पैनल की जीत पर रविन्द्र राठी, प्रकाश अजमेरा, अजय सारडा, संजय मानधन्या, राम मूंदड़ा, देवेन्द्र इनानी, कैलाश जाजू, ओमप्रकाश सोमानी, रजत लड्डा, महेश राठी गुड्डा, मुकेश सारडा, शैलेंद्र भैया, सपन माहेश्वरी, अभिषेक बजाज, सुधीर तोषनीवाल, चेतन बियाणी, विकास बांगड़, कमलेश गगरानी, गौरीशंकर लखोटिया, राम सोमानी, रजत लड्डा, विजय सोमानी सहित अन्य ने बधाइयां दी है।
माहेश्वरी जगत मिडिया परिवार की ओर से नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों कों ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
इन्दौर (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) में उमा महेश पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी 14 पदों पर कब्जा कर लिया है। महू स्थित श्री माहेश्वरी विद्यालय में रविवार को हुए चुनाव में उमा महेश पैनल के उम्मीदवारों ने जय रणजीत पैनल के प्रत्याशियों को पराजित किया। 14 पदों में से 7 पदों पर उमा महेश पैनल के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को शेष 7 पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें जय महेश पैनल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश लड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति प्रभारी महेश तोतला के निर्देशन में मतदान हुआ। शाम लगभग 6 बजे कम्प्यूटर आधारित प्रणाली से मतगणना के बाद | परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष : सेंधवा के अजय झंवर 185 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उन्होंने विजय श्याम भांगड़िया को 89 मतों से हराया। महामंत्री (सचिव): मधुसूदन भलिका 167 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने राम तोतला को 51 मतों से हराया। कोषाध्यक्षः उज्जैन के दिलीप लोया ने 63 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 173 वोट मिले, जबकि पंकज अटल को 110 मत प्राप्त हुए। संगठन मंत्रीः रूपेश भूतड़ा 149 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने विजय लड्डा 'बाजा' (135 मत) को 14 मतों से पराजित किया। *अहिल्या अंचल में कड़ा मुकाबला, 2 वोट से जीते मूंगड़* आंचलिक पदों के चुनाव में अहिल्या अंचल के उपाध्यक्ष पद पर सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां राजेश मूंगड़ ने 45 मत प्राप्त हुए जबकि शैलेष मूंदड़ा को 43 मत मिले। इस प्रकार मूंगड़ ने मूंदड़ा को 2 वोट से पराजित किया। इसी अंचल से संयुक्त मंत्री पद पर सुरेश हेड़ा ने 53 मत प्राप्त कर विजय चांडक (36 मत) को 17 मतों से हराया। वहीं, भोज अंचल के उपाध्यक्ष पद पर रविकांत परवाल 30 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। इंदौर अंचल की कार्यसमिति के चुनाव में भी उमा महेश पैनल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। गोविंदा बेड़ियां (65 मत), प्रेम माहेश्वरी (63 मत) और गोविंद बियानी (58 मत) चुनाव जीते। उमा महेश पैनल के संयोजक अशोक ईनाणी के नेतृत्व में टीम ने 16 जिलों में कामयाबी हासिल की। जैसे ही परिणाम घोषित हुए चुनावी स्थल महेश्वरी विद्यालय ढोल ढमाको की थाप से पुरा परिसर गुंजायमान हो उठा। वहां उपस्थित समाज बंधुओं ने अशोक इनानी और विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया, जमकर आतिशबाजी भी हुई। जीत पर प्रकाश अजमेरा ने झुम झुम कर नृत्य किया। उमा महेश पैनल की जीत पर रविन्द्र राठी, प्रकाश अजमेरा, अजय सारडा, संजय मानधन्या, राम मूंदड़ा, देवेन्द्र इनानी, कैलाश जाजू, ओमप्रकाश सोमानी, रजत लड्डा, महेश राठी गुड्डा, मुकेश सारडा, शैलेंद्र भैया, सपन माहेश्वरी, अभिषेक बजाज, सुधीर तोषनीवाल, चेतन बियाणी, विकास बांगड़, कमलेश गगरानी, गौरीशंकर लखोटिया, राम सोमानी, रजत लड्डा, विजय सोमानी सहित अन्य ने बधाइयां दी है। माहेश्वरी जगत मिडिया परिवार की ओर से नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों कों ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
कमेंट्स