
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
माहेश्वरी धर्मशाला समिति, सिंगोली चारभुजा (मांडलगढ़) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 6 सितंबर रविवार को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान सहित चार राज्यों के करीब 1,950 सदस्य मतदान कर नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे, जो आगामी तीन वर्षों तक धर्मशाला के संचालन, विकास एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी। धर्मशाला समिति के मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा ने बताया कि चुनाव में राजस्थान के लगभग 10 जिलों तथा राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 120 गांवों के सदस्य मतदान करेंगे। निर्वाचित नौ सदस्यीय कार्यकारिणी बाद में लगभग 120 सदस्यों के कार्यकारी मंडल का मनोनयन करेगी, जो धर्मशाला के विकास कार्यों में सहयोग करेगा।
उन्होंने बताया कि सिंगोली चारभुजा स्थित यह धर्मशाला मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी धर्मशालाओं में से एक है। यद्यपि इसका संचालन माहेश्वरी समाज द्वारा किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग सभी समाजों के मांगलिक, वैवाहिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में जहां रिसॉर्ट और होटलों का किराया लाखों रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं इस धर्मशाला का दो दिन का किराया मात्र 15 हजार रुपये रखा गया है, जिससे आमजन को किफायती सुविधा उपलब्ध होती है। समिति के पदाधिकारी समाज के भामाशाहों के सहयोग से धर्मशाला के विकास कार्य कराते हैं। वर्तमान में धर्मशाला में 22 कमरे और तीन हॉल बने हुए हैं। इनमें से लगभग 10 कमरों में अटैच शौचालय एवं स्नानघर की सुविधा है, जबकि आठ कमरे और एक हॉल वातानुकूलित (एसी) हैं।
सिंगोली श्याम मेवाड़ का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान चारभुजनाथ सिंगोली श्याम का प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। वर्तमान में धर्मशाला का संचालन पांच सदस्यीय समिति कर रही है, जिसमें अध्यक्ष घनश्याम राठी (बड़लियास), उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण (भीलवाड़ा), मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा (माल का खेड़ा), कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी (बरूंदनी) तथा संयुक्त मंत्री शिवनारायण काबरा (आकोला) शामिल हैं। समिति ने बताया कि धर्मशाला के बढ़ते कार्यों, चहुंमुखी विकास तथा सभी क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की संख्या पांच से बढ़ाकर नौ करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत इस बार नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) माहेश्वरी धर्मशाला समिति, सिंगोली चारभुजा (मांडलगढ़) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 6 सितंबर रविवार को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान सहित चार राज्यों के करीब 1,950 सदस्य मतदान कर नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे, जो आगामी तीन वर्षों तक धर्मशाला के संचालन, विकास एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी। धर्मशाला समिति के मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा ने बताया कि चुनाव में राजस्थान के लगभग 10 जिलों तथा राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 120 गांवों के सदस्य मतदान करेंगे। निर्वाचित नौ सदस्यीय कार्यकारिणी बाद में लगभग 120 सदस्यों के कार्यकारी मंडल का मनोनयन करेगी, जो धर्मशाला के विकास कार्यों में सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि सिंगोली चारभुजा स्थित यह धर्मशाला मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी धर्मशालाओं में से एक है। यद्यपि इसका संचालन माहेश्वरी समाज द्वारा किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग सभी समाजों के मांगलिक, वैवाहिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में जहां रिसॉर्ट और होटलों का किराया लाखों रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं इस धर्मशाला का दो दिन का किराया मात्र 15 हजार रुपये रखा गया है, जिससे आमजन को किफायती सुविधा उपलब्ध होती है। समिति के पदाधिकारी समाज के भामाशाहों के सहयोग से धर्मशाला के विकास कार्य कराते हैं। वर्तमान में धर्मशाला में 22 कमरे और तीन हॉल बने हुए हैं। इनमें से लगभग 10 कमरों में अटैच शौचालय एवं स्नानघर की सुविधा है, जबकि आठ कमरे और एक हॉल वातानुकूलित (एसी) हैं। सिंगोली श्याम मेवाड़ का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान चारभुजनाथ सिंगोली श्याम का प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। वर्तमान में धर्मशाला का संचालन पांच सदस्यीय समिति कर रही है, जिसमें अध्यक्ष घनश्याम राठी (बड़लियास), उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण (भीलवाड़ा), मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा (माल का खेड़ा), कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी (बरूंदनी) तथा संयुक्त मंत्री शिवनारायण काबरा (आकोला) शामिल हैं। समिति ने बताया कि धर्मशाला के बढ़ते कार्यों, चहुंमुखी विकास तथा सभी क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की संख्या पांच से बढ़ाकर नौ करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत इस बार नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
कमेंट्स