Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

माहेश्वरी समाज महिला मंडल का राखी तीज मेला आरंभ

हैदराबाद (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)  श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर के तत्वावधान में राखी एवं तीज मेला कोत्तापेट में न्यू मारुति नगर कॉलोनी स्थित श्वेता गार्डन फंक्शन हॉल में आरंभ हुआ।
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी गोपाल बल्दवा ने किया। अवसर पर घरेलू उत्पाद, सजावटी वस्तुएं, गिफ्ट आइटम, चद्दर, राखियां, स्वादिष्ट व्यंजन, डिजाइनर वेयर, वेस्टर्न वेयर, कृत्रिम आभूषण, फैशन ज्वेलरी, किड्स वेयर, फुटवेयर, साड़ियाँ, ड्रेस, राजस्थानी आभूषण एवं अन्य उत्पादों की स्टालें लगाई गई। मेले में भारी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। अवसर पर लाइव फूड स्टाल, लक्की ड्रॉ, रील मेकिंग प्रतियोगिता, तंबोला का
आयोजन किया गया। कई लोगों ने पुरस्कार जीते। ज्यादा स्टालों पर अधिक खरीददारी करने वाले को चांदी की वस्तु वेद ज्वेलर्स चारकमान की ओर से दी गई। साथ ही पांच हजार रुपये से अधिक खरीददारी करने वाले को सरप्राइज गिफ्ट दिये गये। यह दोनों योजनाएँ रविवार, 2 अगस्त तक रहेगी।
अवसर पर अतिथि गोपाल बल्दवा का स्वागत माहेश्वरी समाज दिलसुखनगर के संरक्षक गोपाल सोमानी, अध्यक्ष घनश्याम बजाज, निवर्तमान अध्यक्ष हनुमान दास सोमानी, निवर्तमान मंत्री शिवकुमार लखोटिया, संस्था के कार्यकारिणी सदस्य बद्री विशाल मालानी, राधेश्याम बजाज, महेश मालानी आदि ने किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल की
अध्यक्ष मोनिका सोमानी, मंत्राणी प‌द्मा मालानी, कार्यक्रम प्रधान संयोजिका संतोष सारड़ा, संयोजिकाएं सरिता असावा, सीमा बजाज, सोनल सोमानी, निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति सारडा, संगठन मंत्री मिलन लखोटिया, उपाध्यक्ष राखी बजाज, शोभा बजाज, सह मंत्री शशिकला हेडा, सोनिया सारडा, प्रचार मंत्री रुचिता इन्नाणी, आशी मूंदड़ा, सांस्कृतिक मंत्री बबिता फोफलिया, नीलिमा चांडक, कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा मानधना, सरिता लोया, सीए शीतल बांगड, प्रमिला सोमानी, पुष्पा इन्नाणी, करुणा सोमानी, सुमन मानधनिया, मेघा लड्डा, नीतू मर्दा, कविता चांडक, तारा सोमानी, ममता तापडिया, रेणुका फोफलिया एवं श्रुति मर्दा ने सहयोग प्रदान
किया। अवसर पर नेत्र जांच टीथ केयर अस्पताल द्वारा की गई और बी.पी. शुगर की जांच श्रीकारा अस्पताल द्वारा की गई। रविवार 2 अगस्त को मेडिकल कैम्प का आयोजन तापडिया डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा किया जाएगा। सभी से मेला और मेडिकल कैम्प का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !