Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान ने जरूरतमंद बेटियों के जीवन में घोली खुशियां

स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति के सेवा कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों को मिला संबल


अध्यक्ष वीणा मोदी के नेतृत्व में तथा आभा जाजू के सहयोग से 200 बालिकाओं को वस्त्र, दो कन्याओं को विवाह सामग्री भेंट

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत-जगदीश जागाजी) सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की अपनी गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर माहेश्वरी महिला संस्थान ने ‘स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति’ के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद बालिकाओं और कन्याओं की सहायता कर समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी ने बताया कि संस्था समाज के हर वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में स्वर्णिम बाल एवं किशोरी विकास समिति की संयोजिका आभा जाजू के विशेष सहयोग एवं सौजन्य से 200 जरूरतमंद बालिकाओं एवं किशोरी कन्याओं को उत्कृष्ट गुणवत्ता के 200 जोड़ी वस्त्र वितरित किए गए। इसके अलावा समाज की दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाहोपरांत जीवन को सहज और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से उन्हें विवाह उपहार स्वरूप रसोई में उपयोग आने वाले सभी आवश्यक बर्तन तथा एक-एक पलंग (कॉट) भेंट किया गया। संस्थान का मानना है कि आर्थिक अभाव किसी भी बेटी के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। कार्यक्रम में गायत्री मूंदड़ा सहित संस्थान की अनेक सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान की सचिव विनीता तोषनीवाल एवं कार्यकारिणी समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर माहेश्वरी महिला संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, महिला स्वावलंबन, बालिका विकास, कन्या विवाह सहायता एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !