Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 55वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम संपन्न

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत-जगदीश जागाजी)
प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा मे गोविंद प्रसाद सोडानी, सचिव, काशीपुरी माहेश्वरी भवन,सम्पत माहेश्वरी, श्रवण समदानी,सुनील मूंदड़ा, सुरेश जाजू, रामसहाय पटवारी, सत्यनारायण सोमानी, गोविंद सोमानी, कैलाश सामरिया ने *दीप प्रज्वलकर* कार्यक्रम शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के डाक्टर चेतना-सुनील जागेटिया, इन्दिरा - भागचंद सोमानी, डा. राखी - प्रमोद राठी, रामचंद्र मूंदड़ा, रेखा- मुकेश जागेटिया,सुमन बाहेती ने उपस्थित होकर मेवाड़ माहेश्वरी मण्डल के संयोजको व प्रभारी का ओपरना ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस निशुल्क सेवा के लिए मंडल संयोजकों को धन्यवाद व्यक्त किया। संयोजक सम्पत माहेश्वरी ने कपल क्लब का आभार व्यक्त किया ।
प्रचार प्रसार प्रभारी ओम कृष्ण समदानी ने बताया कि आज भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ जिला, नोखा इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन ने उपस्थिति होकर बायोडाटा अवलोकन किया।
मीडिया प्रभारी श्री पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यालय में युवको के *5534 व युवतियों के *9807 बायोडाटा संजोकर रखे गए है |
अभी तक पंजीकरण में से **4622 से अधिक* संबंध हो चुके हैं।
श्रवण समदानी ने *धन्यवाद* दिया।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !