
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
चित्तौड़गढ़ (माहेश्वरी जगत- जगदीश जागाजी)
24 जुलाई 2026 शुक्रवार
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में एवं भारत माता सेवा समिति के सहयोग से आयोजित सप्त दिवसीय तलवार शक्ति प्रदर्शन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
दक्षिणी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश सचिव मंजू गांधी एवं प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी के सानिध्य में शक्ति वंदनम समिति संयोजिका जया तोषनीवाल द्वारा आयोजित इस शिविर में 105 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर तलवार संचालन, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं साहस का प्रशिक्षण प्राप्त किया।भारत माता सेवा समिती की प्रियंका ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार का यह प्रथम प्रयास रहा, जिसे समाज का भरपूर सहयोग एवं उत्साह मिला।
समापन समारोह में अखिल भारतवर्षीय राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी मुख्य अतिथि, श्री महेश शिक्षा निकेतन अध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल प्रधान अतिथि तथा पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बोर्ड डॉ. सुशीला लड्ढा प्रमुख अतिथि रहीं। कार्यक्रम में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा समदानी, प्रदेश सह सचिव नीलिमा माहेश्वरी तथा महेश वाटिका अध्यक्ष भरत जागेटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर का प्रशिक्षण आरंभ शक्ति समूह, निंबाहेड़ा के प्रशिक्षकों मनोहर माली, अमन सेन, नव्या शर्मा, परिधि अग्रवाल, निहारिका तेली, इशिका राजोरा एवं वेदिका सोनी द्वारा प्रदान किया गया। सात दिनों तक प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को तलवार संचालन, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में भारत माता सेवा समिति की निशा ईनाणी, ज्योति न्याती, चंदनबाला मुंडड़ा, सुमन बल्दवा एवं चन्दा लड्ढा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहयोगी भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इनमें पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषनीवाल, जिला अध्यक्ष लीला आगाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मानकंवर काबरा, प्रदेश प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी-प्रदेश संयुक्त सचिव कविता बल्दवा, जिला अध्यक्ष रेखा असावा, प्रदेश संयोजिका आरती न्याती, राजकुमार एवं रंजना बजाज, वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान राजस्थान के प्रदेश महामंत्री मदनलाल खटोड़ एवं वीणा खटोड़, अभिषेक मुंद्रा, अभिनंदन काबरा, शरद झंवर, नीलिमा झंवर, अशोक न्याती एवं ज्योति न्याती का विशेष सहयोग रहा। संगठन द्वारा सभी सहयोगियों एवं भामाशाहों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने तलवार शक्ति प्रदर्शन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों की भरपूर सराहना प्राप्त की। अतिथियों ने इसे महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर सभी समाज अध्यक्षों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया गया कि वे भी अपने-अपने समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित करें, जिससे समाज की बेटियाँ आत्मविश्वासी, सक्षम एवं सशक्त बन सकें।
चित्तौड़गढ़ (माहेश्वरी जगत- जगदीश जागाजी) 24 जुलाई 2026 शुक्रवार दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में एवं भारत माता सेवा समिति के सहयोग से आयोजित सप्त दिवसीय तलवार शक्ति प्रदर्शन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। दक्षिणी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश सचिव मंजू गांधी एवं प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी के सानिध्य में शक्ति वंदनम समिति संयोजिका जया तोषनीवाल द्वारा आयोजित इस शिविर में 105 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर तलवार संचालन, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं साहस का प्रशिक्षण प्राप्त किया।भारत माता सेवा समिती की प्रियंका ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार का यह प्रथम प्रयास रहा, जिसे समाज का भरपूर सहयोग एवं उत्साह मिला। समापन समारोह में अखिल भारतवर्षीय राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी मुख्य अतिथि, श्री महेश शिक्षा निकेतन अध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल प्रधान अतिथि तथा पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बोर्ड डॉ. सुशीला लड्ढा प्रमुख अतिथि रहीं। कार्यक्रम में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा समदानी, प्रदेश सह सचिव नीलिमा माहेश्वरी तथा महेश वाटिका अध्यक्ष भरत जागेटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का प्रशिक्षण आरंभ शक्ति समूह, निंबाहेड़ा के प्रशिक्षकों मनोहर माली, अमन सेन, नव्या शर्मा, परिधि अग्रवाल, निहारिका तेली, इशिका राजोरा एवं वेदिका सोनी द्वारा प्रदान किया गया। सात दिनों तक प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को तलवार संचालन, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में भारत माता सेवा समिति की निशा ईनाणी, ज्योति न्याती, चंदनबाला मुंडड़ा, सुमन बल्दवा एवं चन्दा लड्ढा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहयोगी भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इनमें पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषनीवाल, जिला अध्यक्ष लीला आगाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मानकंवर काबरा, प्रदेश प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी-प्रदेश संयुक्त सचिव कविता बल्दवा, जिला अध्यक्ष रेखा असावा, प्रदेश संयोजिका आरती न्याती, राजकुमार एवं रंजना बजाज, वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान राजस्थान के प्रदेश महामंत्री मदनलाल खटोड़ एवं वीणा खटोड़, अभिषेक मुंद्रा, अभिनंदन काबरा, शरद झंवर, नीलिमा झंवर, अशोक न्याती एवं ज्योति न्याती का विशेष सहयोग रहा। संगठन द्वारा सभी सहयोगियों एवं भामाशाहों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने तलवार शक्ति प्रदर्शन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों की भरपूर सराहना प्राप्त की। अतिथियों ने इसे महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर सभी समाज अध्यक्षों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया गया कि वे भी अपने-अपने समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित करें, जिससे समाज की बेटियाँ आत्मविश्वासी, सक्षम एवं सशक्त बन सकें।
कमेंट्स