Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल और जय महेश पैनल की बंपर जीत, समर्पित पैनल को दी करारी शिकस्त

हिंगोली। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के बहुप्रतीक्षित और बेहद प्रतिष्ठित त्रैवार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कड़े संघर्ष, तीखी बयानबाजी और कई उतार-चढ़ाव के कारण लंबे समय तक विवादों और चर्चाओं में रहे इस चुनाव में आखिरकार श्री ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल और उनके ‘जय महेश पैनल’ ने एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
    जय महेश पैनल के  उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजय प्राप्त करते हुए संगठन पर अपना परचम लहराया है। इस शानदार जीत के बाद पूरे प्रदेश के माहेश्वरी समाज में उत्साह का माहौल है।
    सबसे कड़ा और दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए था। चुनाव मैदान में उतरे श्री ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल को समाज का भरपूर समर्थन मिला। उन्हें 316 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्यनारायण सारडा को महज 189 मतों से संतोष करना पड़ा। तोष्णीवाल ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज कर समाज में अपने मजबूत नेतृत्व को साबित कर दिया है।

प्रमुख पदों के चुनावी नतीजे (किसे मिले कितने वोट)ः
चुनाव में ‘जय महेश पैनल’ के अन्य पदाधिकारियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को पछाड़ दिया। नतीजों का विवरण इस प्रकार है - कोषाध्यक्ष:संजय दाड (जालना) 327 मत (विजयी), मनमोहन कासोट (सांगली) 177 मत, संगठन मंत्रीः उमेश मुंदडा (नाशिक) 308 मत (विजयी), ओम प्रकाश तापडिया (नांदेड)ः 197 मत उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर सोमानी (संभाजीनगर)ः 120 मत (विजयी), नंदलाल लाहोटी (पैठण): 79 मत, संयुक्त मंत्री: बालकिशन मुंदडा (लातूर)ः समर्पित पैनल 112 मत (विजयी), हरीश भट्टड (नांदेड) 86 मत, नितीन बंग उपाध्यक्ष उत्तर महाराष्ट्र, श्रीकांत लखोटिया उपाध्यक्ष पश्चिम महाराष्ट्र, अविनाशजी सिकची उपाध्यक्ष कोंकण, महेश जी बंग संयुक्त मंत्री उत्तर महाराष्ट्र, कैलास जी मर्दा संयुक्त मंत्री, पश्चिम महाराष्ट्र चुनाव जिते हैं।
    गौरतलब है कि यह चुनाव शुरुआत से ही काफी गरमाया हुआ था। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उम्मीदवार और उनके सर्मथकोंने प्रदेश के कोने कोने बसे एक एक मतदारों तक पंहोंचकर संपर्क किया, दोनों गुटों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे यह चुनाव समाज के इतिहास में सबसे चर्चित चुनावों में से एक बन गया। 
लेकिन अंततः मतदाताओं ने श्जय महेश पैनलश् के सेवाभाव और विजन पर अपना अटूट भरोसा जताया।
     ऐतिहासिक जीत पर हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल सहित सभी विजयी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई बांटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया है।
    हमें पूरा विश्वास है कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और समाज हित में अभूतपूर्व कार्य होंगे।
    इस जीत के बाद अब नवनिर्वाचित टीम के सामने समाज को एकजुट करने और सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति देने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !