Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती का हुआ सम्मान

भीलवाड़ा | जिला परिवहन कार्यालय के पास पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती का मंदिर परिवार की ओर से सम्मान किया। समारोह में पुजारी मुरारी और महाराज जमनादास की उपस्थिति में बाहेती के साथ समाज की कार्यकारिणी के सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया। पुजारी मुरारी ने बताया कि महाराज जमनादास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिवार के सदस्यों ने बाहेती को जिला अध्यक्ष बनने पर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर भी मौजूद रहे। संचालन प्रखंड पंडित एवं भागवताचार्य अशोक व्यास ने किया।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !