
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत-जगदीश जागाजी)
भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आनंदम् भवन, आजाद नगर में सम्पन्न चुनाव में अशोक बाहेती लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। उनके साथ ही सभी 10 पदो पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मण्डोवरा ने बताया कि समाज के नए भवन आनंदम्, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। नाम वापसी के बाद सभी एक एक पद के लिए एक एक नाम शेष रहने पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए।
*नई कार्यकारिणी का गठन*
चुनाव अधिकारी के अनुसार अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए। प्रदीप बल्दवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामराय सेठिया, केदार गगरानी उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मरोटिया अर्थमंत्री, संजय जागेटिया संगठन मंत्री तथा दिनेश तोषनीवाल, मानसिंह मून्दड़ा, राजेन्द्र कुमार पोरवाल संयुक्त मंत्री सहित सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी मंडोवरा ने बताया की चुनाव अधिकारी तेजकरण बहेडिया,
लक्ष्मी नारायण सोमानी, घनश्याम काष्ट, ओमप्रकाश मून्दड़ा, ओमप्रकाश लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा , कैलाश चन्द्र मून्दड़ा मौजूद थे
पूरी चुनाव प्रक्रिया महा सभा के कैलाश मंत्री , रामगोपाल सोमानी एवं जिले के राजेंद्र कुमार दरगड़ चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचन से समाज में एकजुटता का संदेश गया है।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने समाज के सभी कार्यकारी मण्डल सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज हित और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
*नई टीम को समाजजनों ने दी बधाई*
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और महिला मण्डल की ओर से नई कार्यकारिणी को बधाईयों का तांता लग गया। आनंदम् परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत-जगदीश जागाजी) भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आनंदम् भवन, आजाद नगर में सम्पन्न चुनाव में अशोक बाहेती लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। उनके साथ ही सभी 10 पदो पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मण्डोवरा ने बताया कि समाज के नए भवन आनंदम्, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। नाम वापसी के बाद सभी एक एक पद के लिए एक एक नाम शेष रहने पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए। *नई कार्यकारिणी का गठन* चुनाव अधिकारी के अनुसार अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए। प्रदीप बल्दवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामराय सेठिया, केदार गगरानी उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मरोटिया अर्थमंत्री, संजय जागेटिया संगठन मंत्री तथा दिनेश तोषनीवाल, मानसिंह मून्दड़ा, राजेन्द्र कुमार पोरवाल संयुक्त मंत्री सहित सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मंडोवरा ने बताया की चुनाव अधिकारी तेजकरण बहेडिया, लक्ष्मी नारायण सोमानी, घनश्याम काष्ट, ओमप्रकाश मून्दड़ा, ओमप्रकाश लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा , कैलाश चन्द्र मून्दड़ा मौजूद थे पूरी चुनाव प्रक्रिया महा सभा के कैलाश मंत्री , रामगोपाल सोमानी एवं जिले के राजेंद्र कुमार दरगड़ चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचन से समाज में एकजुटता का संदेश गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने समाज के सभी कार्यकारी मण्डल सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज हित और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। *नई टीम को समाजजनों ने दी बधाई* चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और महिला मण्डल की ओर से नई कार्यकारिणी को बधाईयों का तांता लग गया। आनंदम् परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
कमेंट्स