Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

आज होंगे भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव जिलाध्यक्ष सहित चुने जायेंगे 10 पदाधिकारी

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी) 
जिला माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के आगामी सत्र  2026-  2029 के लिए 10 पदाधिकारी के चुनाव हेतु  आज 28 जून 2026 रविवार को समाज के नव निर्मित भवन *आनंदम* (प्रकल्प भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि) आजाद नगर भीलवाड़ा में आज प्रातः 10:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

 
जिला सभा के लिए 10 पदाधिकारी का चुनाव किया जाना है। अध्यक्ष (एक), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एक),उपाध्यक्ष (दो),मंत्री ( एक),अर्थ मंत्री (एक), संगठन मंत्री (एक) एवं शेष संयुक्त मंत्री (तीन ) के लिए।

सत्र 2023- 26 के 258 मतदाताओं द्वारा चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन किया जाएगा। 
चुनावी  प्रक्रिया में सत्र 2023 -2026 के जिला प्रतिनिधि एवं चयनित एवं पदेन सदस्य ही भाग ले सकेंगे। 

चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया केंद्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक एवं जिला सभा के पर्यवेक्षक की देखरेख में होंगे।
चुनावी प्रक्रिया हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कर ली गई है।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !