
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी)
भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि के तत्वावधान में नवनिर्मित श्रीमती केसरबाई बद्रीलाल सोनी माहेश्वरी आनंदम भवन का 27 जून शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन कर समाज को समर्पित किया गया।
भवन के अध्यक्ष रामपाल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, मंत्री प्रहलाद लढ्ढा, भवन निर्माण प्रभारी सत्यनारायण मुन्दड़ा एवं ट्रस्टी अशोक बाहेती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया।
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष में तैयार यह भवन 48 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसमें 60 वातानुकूलित लग्जरी कमरे, दो विशाल बैंक्वेट हॉल, 15 हजार वर्गफीट लॉन, तीन मंजिला इमारत, पांच लिफ्ट तथा 14 हजार वर्गफीट बेसमेंट सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत जगदीश जागाजी) भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि के तत्वावधान में नवनिर्मित श्रीमती केसरबाई बद्रीलाल सोनी माहेश्वरी आनंदम भवन का 27 जून शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन कर समाज को समर्पित किया गया। भवन के अध्यक्ष रामपाल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, मंत्री प्रहलाद लढ्ढा, भवन निर्माण प्रभारी सत्यनारायण मुन्दड़ा एवं ट्रस्टी अशोक बाहेती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष में तैयार यह भवन 48 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसमें 60 वातानुकूलित लग्जरी कमरे, दो विशाल बैंक्वेट हॉल, 15 हजार वर्गफीट लॉन, तीन मंजिला इमारत, पांच लिफ्ट तथा 14 हजार वर्गफीट बेसमेंट सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
कमेंट्स