Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

कार्यकर्ताओं ने कसी कमर बरसती बारीश में भी संभाली भोजन व्यवस्था

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत भीलवाड़ा के हरणी महादेव रोड़ पर स्थित रामेश्वरम भवन में 23 जून को सांय विशाल सामुहिक भोजन प्रसाद का आयोजन रखा गया जिसमें समाज के लगभग 18 हजार लोगों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई थी।

रामेश्वरम भवन के विशाल प्रांगण में खुले आसमान के नीचे जब हजारों की तादाद में समाज बंधू भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरु हो गई और वहां उपस्थित लोगों में अफरा तफरी मचने लगी तभी समाज के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत प्रभाव से निर्णय लेते हुए सभी समाज बंधुओं को भवन के विशाल बेसमेंट में भोजन व्यवस्था प्रदान कर सभी को प्रेम भाव में भोजन प्रसाद ग्रहण करवाने में सहयोग किया।

भोजन प्रसादी की सुचारू व्यवस्था के लिए माईक में संचालन कर रहे सुरेश कचोलिया को जैसे ही बारीश शुरू होने का आभास हुआ उन्होंने वहां उपस्थित सभी समाज बंधुओं को आव्हान किया कि बिना किसी धक्का-मुक्की एवं हड़बड़ाहट किये बगैर, सभी समाज बंधु शिघ्र प्रभाव से बेसमेंट में पहुंचे और भगवान महेश का प्रसाद ग्रहण करें।

अचानक आई तेज बारिश में महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी,सह संयोजक सुरेश चंद्र बिरला, अर्चित मूंदड़ा,केजी राठी, केदारमल जागेटिया, केदार गगराणी,दिलीप लाहोटी, मनीष बहेड़िया,कैलाश ईनाणी, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, रमेश बाहेती, प्रमोद कुमार डाड, गोपाल नाराणीवाल,अरविंद नामधराणी, आदित्य मालीवाल,मनोहर अजमेरा,अभिजीत सारड़ा, सुभाष लढ़ा, राहुल डाड,रामेश्वर सोमानी,प्रहलाद नुवाल, कृष्ण गोपाल सोडाणी,मनोज नुवाल, मुकेश चेचाणी, राजेन्द्र भदादा, कमलेश लाठी, महेश जाजू, अशोक तुरक्या, राजकुमार मेलाणा,रवि काष्ट, अशोक भदादा आदि ने काउंटर संचालक टीमों के सहयोग से बरसती बारिश में भी देर रात तक व्यवस्था को पूरे सहयोग और समर्पण भाव से संभालें रखा और सभी कार्यकर्ताओं ने टीम भावना को साकार करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया तभी जाकर इस विशाल भोजन प्रसादी का बिना किसी अनहोनी के सफलतम  संम्पन्न संभव हो पाया।

तुरंत प्रभाव से व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए वहां उपस्थित अनेक समाज बंधुओं के मुंह से सभी कार्यकर्ताओं के लिए वाह वाही और प्रशंसनीय शब्द सुनते को मिलें।
विपरित परिस्थिति में भी सभी कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालते हुए एक आदर्श प्रस्तुत किया इसके लिए माहेश्वरी जगत पत्रिका परिवार सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए आभार व्यक्त करता है।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !