
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं माहेश्वरी वुमन्स स्पोर्ट्स क्लब द्वारा महेश शिक्षा सदन प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित माहेश्वरी योगा एवं जूम्बा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर सभा के अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी सहित कैलाश कोठारी, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, सुरेश बिरला, अर्चित मूंदड़ा, राजेन्द्र कचोलिया, महिला नगर अध्यक्षा वीणा मोदी एवं सचिव विनीता तोषनीवाल के साथ ही समाज की महिलाओं, युवकों, युवतियों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। संयोजक अतुल राठी व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई। जिसमें योग प्रशिक्षक जिन आकांक्षा नामा एवं उनकी टीम ने उपस्थित समाजजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। इसके बाद आयोजित जूम्बा सत्र में प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर ऊर्जावान प्रस्तुति देते हुए फिटनेस का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा महेश शिक्षा सदन प्रांगण महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी कल्पना सोमानी, सोनल माहेश्वरी एवं निशा सोनी सहित रोशन देवपुरा, अंकित लखोटिया, अरुण बियानी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने मे सह-प्रभारी मधु देवपुरा, सुनीता सोमानी, अंजू सोमानी, प्रतीक्षा मेलाना, नीलम दरगड़, रेखा सोढ़ानी, कल्पना माहेश्वरी, वैजयंती समदानी एवं राज राठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत समाज में स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं माहेश्वरी वुमन्स स्पोर्ट्स क्लब द्वारा महेश शिक्षा सदन प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित माहेश्वरी योगा एवं जूम्बा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर सभा के अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी सहित कैलाश कोठारी, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, सुरेश बिरला, अर्चित मूंदड़ा, राजेन्द्र कचोलिया, महिला नगर अध्यक्षा वीणा मोदी एवं सचिव विनीता तोषनीवाल के साथ ही समाज की महिलाओं, युवकों, युवतियों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। संयोजक अतुल राठी व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई। जिसमें योग प्रशिक्षक जिन आकांक्षा नामा एवं उनकी टीम ने उपस्थित समाजजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। इसके बाद आयोजित जूम्बा सत्र में प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर ऊर्जावान प्रस्तुति देते हुए फिटनेस का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा महेश शिक्षा सदन प्रांगण महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी कल्पना सोमानी, सोनल माहेश्वरी एवं निशा सोनी सहित रोशन देवपुरा, अंकित लखोटिया, अरुण बियानी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने मे सह-प्रभारी मधु देवपुरा, सुनीता सोमानी, अंजू सोमानी, प्रतीक्षा मेलाना, नीलम दरगड़, रेखा सोढ़ानी, कल्पना माहेश्वरी, वैजयंती समदानी एवं राज राठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत समाज में स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं।
कमेंट्स