Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

अनजान की जान बचाने का जज्बा, बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी नगर माहेश्वरी सभा के रक्तदान शिविरों में 867 यूनिट संग्रहित

भीलवाड़ा। (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में महेश छात्रावास परिसर में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साह एवं सेवा भावना के साथ किया गया। शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।चौथे रक्तदान शिविर में 401 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

नगर सभा के कोषाध्यक्ष गोपाल नाराणीवाल व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र कोठारी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य एवं संयोजक अतुल राठी और नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नवनिवार्चित अध्यक्ष केदार जागेटिया, मंत्री सुरेश बिड़ला के नेतृत्व में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभापति रामपाल सोनी सहित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर की सफलता में शिविर को सफल बनाने में बनवारी सोमानी, राहुल डाड, अनूप समदानी, शांतिलाल डाड, विवेक पटवारी, आकाश तोतला, राजेश सोमानी, रौनक कोठारी, अंकित कास्ट, खुशबू लोढ़ा माहेश्वरी, अंकित काबरा सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। रक्तदान प्रभारी तरुण सोमानी व राकेश काबरा ने बताया की शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पुर्व सांसद सुभाष बहेडिया, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, सीओ सदर नेमीचन्द चौधरी, महेश सेवा समिति के राजेंद्र कचोलिया, निदेशक दिलिप तोषनीवाल, बांगड़ वेलफेयर सोसाइटी के राधेश्याम सोमानी, सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष अनिल बांगड, प्रहलादराय लढ़ा, जगदीश कोगटा, सुनील बियानी, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, अभिजीत शारदा, सहित कई समाजबंधुओ द्वारा शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का संबल बढ़ाने के साथ ही मानव सेवा के लिए उनके जज्बे की सराहना की।

रक्तदान प्रभारी महेश जाजू व अंकित सोमानी ने बताया की शिविर सुबह 08.15 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.00 बजे तक जारी रहा। शिविर में रक्तदान करने की भावना रखने वालों की पहले ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच भी की गई। शिविर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, कोटडी श्याम ब्लड बैंक और भीलवाड़ा ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीमों ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जलपान एवं विश्राम की भी व्यवस्था की गई थी। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष समाजबंधुओं के सहयोग एवं उत्साह से 867 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

श्री नगर माहेश्वरी सभा के मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रथम रक्तदान शिविर एम पी एस स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें 121 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, सांवरिया रिसोर्ट में आयोजित द्वितीय रक्तदान शिविर में 134 यूनिट, नितिन स्पिनरों में आयोजित तृतीय रक्तदान में 211 यूनिट एवं महेश छात्रावास में आयोजित में आयोजित चतुर्थ रक्तदान शिविर में 401 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इस प्रकार से चारों ही रक्तदान शिविरों में कुल 867 रक्त संग्रहित हुआ।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !