
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार को विशाल रक्तदान शिविरों के साथ हुआ। जिसमें 255 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने रक्तदान शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। महेश नवमी महोत्सव 2026 के संयोजक अतुल राठी ने बताया की बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से दक्षिणी राजस्थान, जिला एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा पहले चरण में एक ही दिन में भीलवाड़ा शहर में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रथम शिविर आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल में और दूसरा तेजसिंह सर्किल पर स्थित सांवरिया रिसॉर्ट में लगाया गया। जिसमें एमपीएस स्कूल में 120 व सांवरिया रिसॉर्ट में 135 युनिट रक्त संगहित किया गया। शिविर में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। केशव हॉस्पिटल एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीमों ने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महेश नवमी महोत्सव के सह संयोजक सुरेश बिड़ला, केजी राठी व अर्चित मुन्द्रडा ने बताया की उक्त शिविर में शहर कोतवाल हनुमान सिंह चौधरी के साथ ही समाज के राधेश्याम चेचाणी, केलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, सुशील मारोठिया, महेन्द्र काकानी, राधेश्याम सोमानी (मरूधरा), ओम नरानीवाल, राजेंद्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जागेटिया सत्यनारायण मूंदड़ा, केदार जागेटिया, सुरेश कचोलिया,प्रहलाद नुवाल, सुनील बियानी, विनय माहेश्वरी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश हेडा, रामकुष्ण पोरवाल, अंकित लखोटिया ने अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में रक्तदान को महादान बताया।
शिविर की व्यवस्थाओं के संचालन में रक्तदान मुख्य प्रभारी तरूण सोमाणी, राकेश काबरा, महेश जाजू और अंकित सोमानी सहित चंद्रशेखर आजाद नगर कमलेश काबरा, बापू नगर कैलाश लखोटिया, बसंत विहार परीक्षित नामधर, आजाद नगर लादूलाल सोमानी, पुर गोपाल किशन पलोड, काशीपुरी पुनीत सोनी, शास्त्रीनगर भेरूलाल सोमानी, का विशेष सहयोग रहा।

तिलक नगर में क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज द्वारा सांवरिया रिसोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर में तिलकनगर क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अशोक तुरकिया, सचिव सुशील बांगड़, कोषाध्यक्ष गोपाल डाड, सीए सत्यनन्दन बाहेती, सुनील सोमानी, अनिल सोमानी, संजय समदानी, पुष्पेंद्र नुवाल, कमलेश दरगड़, दीपक अजमेरा, अनूप सोमानी, सुनील मंत्री, सत्यनारायण मूंदड़ा, पुरुषोत्तम राठी एवं ओमप्रकाश डाड तथा तिलकनगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष सुधीर अजमेरा एवं सचिव प्रीतम बाहेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नगर माहेश्वरी सभा के सह सचिव रामकृष्ण, महिला संगठन की अध्यक्षा अंकिता कोगटा एवं सचिव मोनिका नकलक ने भी आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन में पंकज काबरा, सुशील मंत्री, परमेश्वर पोरवाल, जगदीश कास्ट, राजेन्द्र जागेटिया, राजेन्द्र पोरवाल, हितेश नारानीवाल, मोहित दरगड़, विजय लड्डा, राहुल पोरवाल, सुनील नकलक, केदार सोडाणी, राजकुमार नुवाल, नवनीत अटल, द्वारका प्रसाद मुंदड़ा, राहुल मुंदड़ा, सुशील बसेर, दिलीप तुरकिया, रूप चेचानी, लोकेश नामधारानी एवं अशोक डाड सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को सेवा कार्यों में निरंतर आगे आने का संदेश दिया।
भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी) श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार को विशाल रक्तदान शिविरों के साथ हुआ। जिसमें 255 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने रक्तदान शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। महेश नवमी महोत्सव 2026 के संयोजक अतुल राठी ने बताया की बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से दक्षिणी राजस्थान, जिला एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा पहले चरण में एक ही दिन में भीलवाड़ा शहर में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रथम शिविर आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल में और दूसरा तेजसिंह सर्किल पर स्थित सांवरिया रिसॉर्ट में लगाया गया। जिसमें एमपीएस स्कूल में 120 व सांवरिया रिसॉर्ट में 135 युनिट रक्त संगहित किया गया। शिविर में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। केशव हॉस्पिटल एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीमों ने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महेश नवमी महोत्सव के सह संयोजक सुरेश बिड़ला, केजी राठी व अर्चित मुन्द्रडा ने बताया की उक्त शिविर में शहर कोतवाल हनुमान सिंह चौधरी के साथ ही समाज के राधेश्याम चेचाणी, केलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, सुशील मारोठिया, महेन्द्र काकानी, राधेश्याम सोमानी (मरूधरा), ओम नरानीवाल, राजेंद्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जागेटिया सत्यनारायण मूंदड़ा, केदार जागेटिया, सुरेश कचोलिया,प्रहलाद नुवाल, सुनील बियानी, विनय माहेश्वरी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश हेडा, रामकुष्ण पोरवाल, अंकित लखोटिया ने अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में रक्तदान को महादान बताया। शिविर की व्यवस्थाओं के संचालन में रक्तदान मुख्य प्रभारी तरूण सोमाणी, राकेश काबरा, महेश जाजू और अंकित सोमानी सहित चंद्रशेखर आजाद नगर कमलेश काबरा, बापू नगर कैलाश लखोटिया, बसंत विहार परीक्षित नामधर, आजाद नगर लादूलाल सोमानी, पुर गोपाल किशन पलोड, काशीपुरी पुनीत सोनी, शास्त्रीनगर भेरूलाल सोमानी, का विशेष सहयोग रहा। तिलक नगर में क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज द्वारा सांवरिया रिसोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर में तिलकनगर क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अशोक तुरकिया, सचिव सुशील बांगड़, कोषाध्यक्ष गोपाल डाड, सीए सत्यनन्दन बाहेती, सुनील सोमानी, अनिल सोमानी, संजय समदानी, पुष्पेंद्र नुवाल, कमलेश दरगड़, दीपक अजमेरा, अनूप सोमानी, सुनील मंत्री, सत्यनारायण मूंदड़ा, पुरुषोत्तम राठी एवं ओमप्रकाश डाड तथा तिलकनगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष सुधीर अजमेरा एवं सचिव प्रीतम बाहेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर माहेश्वरी सभा के सह सचिव रामकृष्ण, महिला संगठन की अध्यक्षा अंकिता कोगटा एवं सचिव मोनिका नकलक ने भी आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन में पंकज काबरा, सुशील मंत्री, परमेश्वर पोरवाल, जगदीश कास्ट, राजेन्द्र जागेटिया, राजेन्द्र पोरवाल, हितेश नारानीवाल, मोहित दरगड़, विजय लड्डा, राहुल पोरवाल, सुनील नकलक, केदार सोडाणी, राजकुमार नुवाल, नवनीत अटल, द्वारका प्रसाद मुंदड़ा, राहुल मुंदड़ा, सुशील बसेर, दिलीप तुरकिया, रूप चेचानी, लोकेश नामधारानी एवं अशोक डाड सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को सेवा कार्यों में निरंतर आगे आने का संदेश दिया।
कमेंट्स