Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

पद्मश्री पूर्व सभापति बाऊजी बंशीलाल जी राठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

चेन्नई (माहेश्वरी जगत)
वैकुण्ठवासी पद्मश्री परम श्रद्धेय बाबूजी श्री बंसीलाल जी राठी की प्रार्थना सभा में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति  संदीप काबरा, पूर्व सभापति रामपाल  सोनी, निवर्तमान सभापति श्याम सोनी, अर्थमंत्री राजकुमार काल्या, संगठन मंत्री प्रवीण सोमानी, श्याम सुंदर काबरा एवं माहेश्वरी बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास मानधनी ने चेन्नई पहुँचकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

सभी ने बाबूजी के समाजसेवा, मानवता, संगठन निर्माण एवं राष्ट्रहित में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत एवं पथप्रदर्शक बताया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

“महान व्यक्तित्व विदा हो जाते हैं, किन्तु उनके आदर्श और संस्कार सदैव जीवित रहते हैं।”

पद्मश्री परम श्रद्धेय बाबूजी श्री बंसीलाल जी राठी को माहेश्वरी जगत मिडिया परिवार भीलवाड़ा हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित करता है ...

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !