
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
भीलवाडा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी ) श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित एमपीएल 2026 (Maheshwari Premier League) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ड्रॉ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एमपीएल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को चार समूहों (ग्रुप A, B, C एवं D) में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह में चार-चार टीमें शामिल रहेंगी। सभी टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में लॉटरी प्रणाली द्वारा निष्पक्ष रूप से ग्रुप ड्रॉ निकाले गए। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी,राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, जगदीश कोगटा, प्रह्लाद लढ़ा, अशोक बाहेती, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, सुशील मरोटिया, केदार जागेटिया, केदार गगरानी, ओम नरानीवाल, राजेन्द्र कचोलिया, अतुल राठी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मूंदड़ा, प्रह्लाद नुवाल, महावीर समदानी, गोपाल नरानीवाल, राहुल डाड एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष विणा मोदी, सचिव विनीता तोषनीवाल सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित सदस्यों ने सफल एवं खेल भावना से परिपूर्ण प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा एवं मुकेश चेचानी के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं क्रिकेट खेल प्रभारी के रूप में कैलाश इनाणी, अभिजीत सारड़ा, प्रमोद डाड एवं राज बहादुर भंसाली अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि एमपीएल 2026 का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। एमपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों का समाज के सभी सदस्य बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस अवसर पर एम.पी.एल. के प्रयोजकों संदीप हुंडई के - श्रीगोपाल, कृष्णा संदीप राठी, केसर ग्रुप के - कैलाश सोनी,कमल सोनी,आर.आर.ऑर्नामेट्स प्राइवेट लिमिटेड के -विकास समदानी,प्रचीर समदानी,सोना सलेक्शन इंडिया लिमिटेड के - सुभाष नुवाल,हर्षिल नुवाल, नवकार निवासा के - राहुल गग्गड़, सचिन काबरा,संगम ग्रुप के अनुराग सोनी, ममता मोदानी,शिवान टीवीएस के - अशोक बाहेती, वैभव बाहेती,अनबाउंड के - राहुल सोमानी,फ्रेंड्स मोबाइल के - रोहित डाड,रवि डाड,सुदिवा स्पिनर्स के - जे.सी. लढ़ा, कैलाश राज के - प्रदीप पलोड़,आलोक पलोड़, स्वास्तिक हॉस्पिटल के डॉ.अमित तुरक्या, चारभुजा फूड इवेंट्स की - अभिषेक कुमार, महेश सेवा समिति के ओंम नाराणीवाल, राजेंद्र कचोलिया,मानवी टेंट हाउस के - महेश सोमानी आदि सहयोगी भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
भीलवाडा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी ) श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित एमपीएल 2026 (Maheshwari Premier League) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ड्रॉ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एमपीएल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को चार समूहों (ग्रुप A, B, C एवं D) में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह में चार-चार टीमें शामिल रहेंगी। सभी टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में लॉटरी प्रणाली द्वारा निष्पक्ष रूप से ग्रुप ड्रॉ निकाले गए। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी,राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, जगदीश कोगटा, प्रह्लाद लढ़ा, अशोक बाहेती, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, सुशील मरोटिया, केदार जागेटिया, केदार गगरानी, ओम नरानीवाल, राजेन्द्र कचोलिया, अतुल राठी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मूंदड़ा, प्रह्लाद नुवाल, महावीर समदानी, गोपाल नरानीवाल, राहुल डाड एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की अध्यक्ष विणा मोदी, सचिव विनीता तोषनीवाल सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित सदस्यों ने सफल एवं खेल भावना से परिपूर्ण प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा एवं मुकेश चेचानी के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं क्रिकेट खेल प्रभारी के रूप में कैलाश इनाणी, अभिजीत सारड़ा, प्रमोद डाड एवं राज बहादुर भंसाली अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि एमपीएल 2026 का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। एमपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों का समाज के सभी सदस्य बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर एम.पी.एल. के प्रयोजकों संदीप हुंडई के - श्रीगोपाल, कृष्णा संदीप राठी, केसर ग्रुप के - कैलाश सोनी,कमल सोनी,आर.आर.ऑर्नामेट्स प्राइवेट लिमिटेड के -विकास समदानी,प्रचीर समदानी,सोना सलेक्शन इंडिया लिमिटेड के - सुभाष नुवाल,हर्षिल नुवाल, नवकार निवासा के - राहुल गग्गड़, सचिन काबरा,संगम ग्रुप के अनुराग सोनी, ममता मोदानी,शिवान टीवीएस के - अशोक बाहेती, वैभव बाहेती,अनबाउंड के - राहुल सोमानी,फ्रेंड्स मोबाइल के - रोहित डाड,रवि डाड,सुदिवा स्पिनर्स के - जे.सी. लढ़ा, कैलाश राज के - प्रदीप पलोड़,आलोक पलोड़, स्वास्तिक हॉस्पिटल के डॉ.अमित तुरक्या, चारभुजा फूड इवेंट्स की - अभिषेक कुमार, महेश सेवा समिति के ओंम नाराणीवाल, राजेंद्र कचोलिया,मानवी टेंट हाउस के - महेश सोमानी आदि सहयोगी भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महेश नवमी महोत्सव के संयोजक अतुल राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
कमेंट्स