Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने गौसेवा, दीपदान कर भजन सरिता का किया आयोजन

भीलवाड़ा (माहेश्वरी जगत - जगदीश जागाजी)
अधिक मास के पावन अवसर पर, सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सोमवार, 1 जून को सुबह 10 बजे देवरिया बालाजी गौशाला में गायों को चारा व बाटा खिलाया गया।
इसके बाद सभी सदस्याओं ने देवरिया बालाजी के दर्शन किए और महाराज जी का आशीर्वाद लिया।
मंडल अध्यक्ष रेखा बांगड़ व सचिव सुनीता लाहोटी के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ।
मंडल की सभी महिलाओं ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
शाम को सुभाष नगर राधा कृष्ण मंदिर में सभी महिलाओं ने भजनों का आनंद लिया और भगवान को ठंडाई व पेड़े का भोग लगाया साथ ही सभी ने मिलकर मंदिर में दीपदान भी किया। इस अवसर पर मंडल की सभी महिलाएँ उपस्थित थीं और सभी का पूरा योगदान रहा।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !