Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

विष्णु गोपाल सोमानी बने लगातार दूसरी बार राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा के निर्विरोध अध्यक्ष

विष्णु गोपाल सोमानी को लगातार दूसरी बार राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा का जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह घोषणा नाथद्वारा में आयोजित सभा की कार्यकारी मंडल बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई नाथद्वारा माहेश्वरी समाज के आतिथ्य में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विष्णु गोपाल सोमानी ने की। बैठक में समाज में प्री-वेडिंग आयोजनों तथा विवाह संबंध विच्छेद जैसी सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कालिया ने किया।
सभा में कोषाध्यक्ष मनोज छापरवाल ने विगत तीन वर्षों का आय-व्यय एवं कार्य विवरण प्रस्तुत किया। नाथद्वारा स्थानीय समाज के अध्यक्ष राजेश कालिया एवं सचिव हरि बल्लभ लखोटिया ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी एवं सचिव खूबचंद झवर ने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा नंदलाल चेचानी एवं मदनलाल मालानी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य वरिष्ठ समाजबंधुओं का भी सम्मान किया गया।
इसके पश्चात वर्ष 2026-29 के कार्यकाल हेतु चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नवनीत लाल मंत्री एवं दामोदर लाल कालिया द्वारा प्रारंभ की गई। जिला अध्यक्ष पद के लिए केवल विष्णु गोपाल सोमानी का ही नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, मदनलाल मालानी, अर्जुन लाल लड्डा, नारायणलाल बाहेती, भगवती लाल असावा, गिरिराज लाहोटी, ख्यालीलाल जागेटिया, लक्ष्मी लाल ईनाणी, सत्यनारायण ईनाणी सहित जिलेभर के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !