
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chrome
श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा वर्ष 2026 की 'संकल्प यात्रा' के अंतर्गत जून माह के संकल्प 'फिट रहेंगे - बेहतर जिएंगे' का उत्साहपूर्ण विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस संकल्प के माध्यम से समाज के लोगों को प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योगासन, वॉकिंग, रनिंग अथवा साइक्लिंग करने का संदेश दिया गया। मंडल ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार और समर्थ समाज की मजबूत नींव रख सकता है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संकल्प पत्र का विमोचन श्री महेश सेवा समिति अध्यक्ष द्वारकाधीश सारडा, न्यासी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदड़ा, सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़, दयानंद बाहेती, आनंद बांगड़, राजेश बालदी एवं अशोक भूतड़ा के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने मंडल की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
मंडल अध्यक्ष अखिल अशोक कुमार बाहेती एवं सचिव अक्षय अजय जाखोटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि 'संकल्प यात्रा' का उद्देश्य समाज में छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों का विकास करना है, जिससे व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
संकल्प पत्र में स्वास्थ्य लाभों के साथ अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश भी दिया गया। मंडल ने समाज के सभी बंधुओं से इस संकल्प को अपनाकर नियमित रूप से स्वास्थ्य के लिए समय निकालने का आह्वान किया।
'आज का छोटा प्रयास, कल की बड़ी पहचान — स्वास्थ्य ही धन है, इसे आज से संजोएं।'
श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा वर्ष 2026 की 'संकल्प यात्रा' के अंतर्गत जून माह के संकल्प 'फिट रहेंगे - बेहतर जिएंगे' का उत्साहपूर्ण विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस संकल्प के माध्यम से समाज के लोगों को प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योगासन, वॉकिंग, रनिंग अथवा साइक्लिंग करने का संदेश दिया गया। मंडल ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार और समर्थ समाज की मजबूत नींव रख सकता है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संकल्प पत्र का विमोचन श्री महेश सेवा समिति अध्यक्ष द्वारकाधीश सारडा, न्यासी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदड़ा, सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़, दयानंद बाहेती, आनंद बांगड़, राजेश बालदी एवं अशोक भूतड़ा के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने मंडल की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। मंडल अध्यक्ष अखिल अशोक कुमार बाहेती एवं सचिव अक्षय अजय जाखोटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि 'संकल्प यात्रा' का उद्देश्य समाज में छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों का विकास करना है, जिससे व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। संकल्प पत्र में स्वास्थ्य लाभों के साथ अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश भी दिया गया। मंडल ने समाज के सभी बंधुओं से इस संकल्प को अपनाकर नियमित रूप से स्वास्थ्य के लिए समय निकालने का आह्वान किया। 'आज का छोटा प्रयास, कल की बड़ी पहचान — स्वास्थ्य ही धन है, इसे आज से संजोएं।'
कमेंट्स