Maheshwari Jagat

It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
× Close

महेश नवमी 2026 पर ओसियां में होंगे भव्य आयोजन, शोभायात्रा व महाप्रसादी का आयोजन

ओसियां। श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 23 जून 2026 को महेश नवमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज बंधुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:30 बजे भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा ठाकुर जी मंदिर, पुराना बाजार से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा देवका कुआं, रेलवे स्टेशन रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड एवं माताजी मंदिर मार्ग से होते हुए समाज भवन पहुंचेगी, जहां समापन के पश्चात भगवान महेश की आरती की जाएगी।
इसके बाद समाज भवन में दोपहर 12:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजन में ओसियां सहित आसपास के गांवों से माहेश्वरी समाज के परिवारजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
रात्रि 8:30 बजे समाज भवन में महेश नवमी 2026 से महेश नवमी 2028 तक के नए सत्र हेतु पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति अथवा चुनाव प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। नए सत्र के लिए सदस्यता शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। सदस्य बनाने का कार्य 24 मई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है।
इस कार्य हेतु चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें जे.पी. सोनी, मुरलीधर चांडक, सुनील लाहोटी एवं नंदकिशोर सोनी को अधिकृत किया गया है। यह जानकारी समाज के सचिव जे.पी. सोनी द्वारा दी गई।

कमेंट्स

  • Comment not posted yet !